Rajasthan Weather: राजस्थान में अप्रैल की शुरुआत के साथ मौसम ने करवट ले ली है. तेज गर्मी के बीच अचानक आए पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण तंत्र के असर से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT
पिछले 24 घंटों में कहीं आंधी, कहीं हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं ने मौसम को बदला है. अब सवाल है कि 5 अप्रैल को राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा तो मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों और पूर्वानुमान के अनुसार कई जिलों में राहत जारी रहने वाली है.
तापमान में गिरावट, कई जिलों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश दर्ज हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी हल्की गतिविधियां देखने को मिलीं.
राज्य में अधिकतम तापमान अलवर और चित्तौड़गढ़ में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान सिरोही में 15.7 डिग्री तक गिर गया.
उदयपुर के कोटड़ा में सबसे ज्यादा 32 मिमी और श्रीगंगानगर के करणपुर में 11.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.
कहां बारिश, कहां रहेगा सूखा
पूर्वी राजस्थान (जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग) इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है.
पश्चिमी राजस्थान (जोधपुर, बीकानेर संभाग): यहां मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है, यानी गर्मी हल्की बढ़ सकती है.
जिलों का तापमान: कहां कितना पारा
- जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 32.2°C और न्यूनतम 21.6°C दर्ज हुआ.
- अलवर में अधिकतम 35.6°C और न्यूनतम करीब 20.2°C रहा.
- कोटा में अधिकतम तापमान 35.4°C और न्यूनतम 22.7°C दर्ज हुआ.
- चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 35.6°C और न्यूनतम 23.6°C रहा.
- उदयपुर (डबोक) में अधिकतम 32.4°C और न्यूनतम 21.4°C दर्ज हुआ.
- अजमेर में अधिकतम 29.7°C और न्यूनतम 18.4°C रहा.
- सीकर में अधिकतम 30.5°C और न्यूनतम 19.3°C दर्ज हुआ.
- जोधपुर में अधिकतम 29.6°C और न्यूनतम 18.8°C रहा.
- बीकानेर में अधिकतम 30.0°C और न्यूनतम 19.5°C दर्ज हुआ.
- जैसलमेर में अधिकतम 30.3°C और न्यूनतम 17.4°C रहा.
- बाड़मेर में अधिकतम 30.4°C और न्यूनतम 20.8°C दर्ज हुआ.
- सिरोही में न्यूनतम तापमान 15.7°C तक गिर गया, जो राज्य में सबसे कम रहा.
क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में बना पश्चिमी विक्षोभ और उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम इस बदलाव की मुख्य वजह है. यही सिस्टम राजस्थान में आंधी, बारिश और तापमान में गिरावट ला रहा है.
ADVERTISEMENT


