राजस्थान में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 6 अप्रैल से आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का नया अलर्ट

राजस्थान में 6 से 8 अप्रैल के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. इसके असर से जोधपुर, बीकानेर और जयपुर सहित कई इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है. साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Rajasthan weather update
Rajasthan weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां एक तरफ राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और मेघगर्जन दर्ज की गई, वहीं तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है. मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में एक और नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 6 अप्रैल से राज्य के कई हिस्सों में फिर से धूलभरी आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी.

Read more!

6 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

6 अप्रैल की दोपहर बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में तेज आंधी चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है. आंधी के साथ-साथ इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने के भी आसार जताए गए हैं.

तापमान का हाल: कहां कितनी रही गर्मी और ठंड?

वर्तमान तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है . इसके विपरीत, फतेहपुर (सीकर) में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो राज्य में सबसे कम है.

माउंट आबू में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है. कोटा में पारा 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा .भीलवाड़ा में 33.4 डिग्री और जालौर में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.

राजधानी जयपुर में तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है.अजमेर और नागौर में तापमान 30.1 डिग्री, जबकि बीकानेर में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. श्रीगंगानगर में पारा 29.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

आगामी चेतावनी और कृषि सलाह

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस विक्षोभ का सर्वाधिक असर 7 अप्रैल को देखने को मिलेगा, जब जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी और मध्यम से तेज बारिश हो सकती है.

    follow google news