Rajasthan ka Mausam: राजस्थान में मौसम इन दिनों लगातार करवट बदल रहा है. कभी आंधी-बारिश तो कभी तेज गर्मी, लोगों को अलग-अलग तरह का मौसम देखने को मिल रहा है. 5 मई को जारी मौसम विभाग जयपुर के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर गर्म रातें भी दर्ज हुईं.
ADVERTISEMENT
अब बात 6 मई की करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में राहत और गर्मी दोनों का मिश्रित असर देखने को मिलेगा.
6 मई को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, खासकर भरतपुर और कोटा संभाग में हल्की बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी. वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. हालांकि 3-4 दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियां कम होंगी और तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है.
किन जिलों में कितना तापमान
- अजमेर में अधिकतम तापमान करीब 36.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया.
- भीलवाड़ा में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 19.2 डिग्री रहा.
- जयपुर में तापमान थोड़ा कम रहा, यहां अधिकतम 33.3 डिग्री और न्यूनतम 22.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.
- सीकर में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज हुआ.
- कोटा में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहा, जबकि चित्तौड़गढ़ में यह 38.8 डिग्री तक पहुंच गया.
- जोधपुर में तापमान 41 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया और जैसलमेर में 42.3 डिग्री तक पहुंच गया.
- फलोदी राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया.
- बीकानेर में तापमान 40.4 डिग्री और बाड़मेर में 41.8 डिग्री दर्ज हुआ.
- श्रीगंगानगर में 38.7 डिग्री और चूरू में करीब 37.8 डिग्री तापमान रहा.
बारिश और आंधी का असर
पिछले 24 घंटों में जयपुर, भीलवाड़ा, सीकर, झुंझुनूं और कोटा सहित कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. कुछ जगहों पर 5 से 7 सेंटीमीटर तक वर्षा हुई, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली.
6 मई को भी पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.
आगे क्या रहेगा मौसम का ट्रेंड
मौसम विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में गर्मी फिर से तेज होगी. 8 से 11 मई के बीच पश्चिमी राजस्थान, खासकर जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 45 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और हीटवेव की स्थिति बन सकती है.
ADVERTISEMENT


