Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम ने ली करवट! 7 जून को इन जिलों में बारिश, जानिए आपके शहर का हाल

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 7 जून को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत रहेगी. हालांकि, पश्चिमी जिलों में धूप का असर दिखेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जून से बारिश कम होगी और तापमान 2 से 3 डिग्री तक फिर बढ़ सकता है.

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल कुछ राहत मिली हुई है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से 7 जून को भी कई इलाकों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा. मौसम विभाग का कहना है कि 8 जून के बाद आंधी-बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और तापमान में फिर से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Read more!

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में झालावाड़ जिले के दुग क्षेत्र में 14 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में बीकानेर जिले के दुगरगढ़ में 14 मिमी और नोखा में 12 मिमी बारिश हुई. इस दौरान राज्य में कहीं भी हीटवेव दर्ज नहीं की गई.

 7 जून को इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार 7 जून को जयपुर और भरतपुर संभाग के कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है. कई जिलों में मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, झुंझुनूं, सीकर, सवाई माधोपुर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है.

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

राज्य में 6 जून को सबसे अधिक तापमान फलोदी में 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जैसलमेर में 42.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 41.5 डिग्री, बाड़मेर में 40.8 डिग्री और सवाई माधोपुर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

प्रमुख जिलों का तापमान

जयपुर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अजमेर में अधिकतम 34.5 और न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा. कोटा में अधिकतम 35.9 और न्यूनतम 29.3 डिग्री, उदयपुर के डबोक में अधिकतम 37.0 और न्यूनतम 25.2 डिग्री, अलवर में अधिकतम 35.0 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 39.5 और न्यूनतम 31.9 डिग्री रहा. बीकानेर में अधिकतम 39.2 और न्यूनतम 28.4 डिग्री, चूरू में अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 27.6 डिग्री, सीकर में अधिकतम 35.5 और न्यूनतम 25.5 डिग्री तथा पिलानी में अधिकतम 37.2 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

8 जून के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. लेकिन 8 जून से इन गतिविधियों में कमी आने लगेगी. इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी और श्रीगंगानगर जैसे इलाकों में 8 से 11 जून के बीच अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कहीं-कहीं हीटवेव भी चल सकती है.

कुल मिलाकर 7 जून को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहने वाला है. पूर्वी राजस्थान में बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जबकि पश्चिमी जिलों में गर्मी बनी रहेगी, हालांकि फिलहाल हीटवेव की स्थिति नहीं है.
 

    follow google news