Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जहां एक ओर तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और बारिश की संभावना ने चिंता बढ़ा दी है. IMD ने 8 फरवरी को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम के बिगड़ने के संकेत दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT
8 फरवरी को बारिश और कोहरे का अलर्ट
ताजा जानकारी के मुताबिक, 8 फरवरी को राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. उत्तरी राजस्थान के इलाकों में जहां कोहरे का असर रहेगा, वहीं कुछ हिस्सों में बादलों की गर्जना के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. विशेष रूप से भरतपुर, धौलपुर, डीग और खैरथल-तिजारा जैसे जिलों में घने कोहरे को लेकर पहले ही 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है.
कहीं धूप तो कहीं ठंड
प्रदेश के तापमान की बात करें तो बाड़मेर 29.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म इलाकों में शुमार है, जबकि माउंट आबू में पारा 20.8 डिग्री के आसपास बना हुआ है. जयपुर में तापमान 24.3 डिग्री और जोधपुर में 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, 8 फरवरी को होने वाले मौसमी बदलाव के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन बढ़ेगी.
इन जिलों के लोग रहें सावधान
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 7 और 8 फरवरी को अलवर, पिलानी, और सीकर जैसे शेखावाटी क्षेत्रों में भी ठंड का असर बना रहेगा. जबकि बांसवाड़ा, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे दक्षिणी जिलों में मौसम मुख्यत साफ रहने और तेज धूप निकलने की उम्मीद है, कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम होने की आशंका है. इसलिए वाहन चालकों को हाईवे पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें:शादी से किया इनकार तो कार से कुचलकर मार डाला! फलौदी में युवती की हत्या को हादसा बनाने की कोशिश
ADVERTISEMENT

