अगले 4 दिन भारी! राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम, IMD ने दी ये बड़ी चेतावनी

राजस्थान में अब मौसम शुष्क होने के साथ गर्मी बढ़ने लगी है. 10 अप्रैल को अधिकांश हिस्सों में धूप खिलेगी, हालांकि बीकानेर संभाग में आंशिक बादल छा सकते हैं. अगले 4 दिनों में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है.

rajasthan weather
rajasthan weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम अब बदल गया है. फिलहाल राहत भरी खबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग जयपुर के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि 10 अप्रैल को भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कुछ इलाकों में हल्के बादल जरूर नजर आ सकते हैं. 

Read more!

10 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?

10 अप्रैल को राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 3 से 4 दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. राहत की बात यह है कि फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए हीटवेव (लू) की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया तापमान

राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में काफी अंतर देखा जा रहा है. पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार जिलों की स्थिति कुछ इस प्रकार है:

पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जैसलमेर में 32.8 डिग्री, जोधपुर में 32.5 डिग्री और बीकानेर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. फलोदी में भी पारा 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है.

पूर्वी राजस्थान की बात करें तो चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी जयपुर में यह 28.6 डिग्री, अजमेर में 29.5 डिग्री और कोटा में 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सीकर और पिलानी में तापमान क्रमशः 27.5 और 28.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    follow google news