Rajasthan Weather update: राजस्थान में अब गर्मी की मार, एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम तपाएगा धरती, जानें आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई शहरों में तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंच गया है. जयपुर में अधिकतम तापमान 36°C रहने का अनुमान है. जानिए आगामी सप्ताह में कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?

NewsTak
राजस्थान में अब गर्मी की मार.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

होली का त्यौहार मन गया. घरों में पंखे, एसी और कूलर अब धीरे-धीरे चलने लगे हैं. गर्मी ने दस्तक दे दी है. आसमान से अब चिलचिलाती धूप हालत खराब करने लगी है. ऊपर से गुजरात और आसपास लगे अरब सागर के क्षेत्र में एक एंटीसाइक्लोनिक सिस्टम बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक इस नए तंत्र के प्रभाव से आगामी सप्ताह में तापमान 2-3 डिग्री तक उछलेगा. 

Read more!

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र की मानें तो आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर जा सकता है. वहीं राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में 8-10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हो रहा है. 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. चित्तौड़गढ़ और जैसलमेर जैसे इलाकों में तापमान सबसे ज्यादा रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है. अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.  

मौसम शुष्क बना रहेगा 

दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि रात के समय कुछ शहरों में हल्की ठंड बनी हुई है. फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है. नए एंटी साइक्लोनिक सिस्टम के कारण आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क बना रहेगा. यानी कहीं बारिश दर्ज नहीं होगी. 

जयपुर में बड़ा हादसा: UGC के खिलाफ मशाल जुलूस में झुलसे महिपाल सिंह मकराना, बाल-बाल बची जान, Video आया सामने
 

    follow google news