Rajasthan Weather: गर्मी से बेहाल राजस्थान के लिए आई गुड न्यूज़, इस दिन से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है, जहां बाड़मेर में तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, 3 मई को पारा और बढ़ने की आशंका है, जिससे लू (हीटवेव) का प्रकोप बढ़ेगा.

Rajasthan weather update
Rajasthan weather update

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में मई की शुरुआत गर्मी और राहत दोनों का संकेत दे रही है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में एक तरफ तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान है, तो दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 

Read more!

गर्मी का असर बरकरार

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर साफ नजर आया, जहां बाड़मेर में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान अजमेर में 22.2 डिग्री रहा. 

बारिश और आंधी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 3 मई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. वहीं बीकानेर संभाग में भी कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज हो सकती है. 

दोपहर बाद मेघगर्जन, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इससे लोगों को हीटवेव से कुछ राहत मिल सकती है.

तापमान में हल्की बढ़ोतरी का अनुमान

मौसम विभाग ने साफ किया है कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि बारिश और आंधी के कारण यह बढ़ोतरी ज्यादा असरदार नहीं होगी और मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा. 

जिलावार तापमान का हाल

  • अजमेर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री रहा.
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 41.8 और न्यूनतम 25.5 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जयपुर में अधिकतम 40.0 और न्यूनतम 26.6 डिग्री रहा.
  • कोटा में अधिकतम 42.1 और न्यूनतम 28.8 डिग्री दर्ज हुआ.
  • चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 42.8 और न्यूनतम 29.4 डिग्री रहा.
  • बाड़मेर में अधिकतम 44.6 और न्यूनतम 28.0 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जैसलमेर में अधिकतम 43.5 और न्यूनतम 28.7 डिग्री रहा.
  • जोधपुर में अधिकतम 42.6 और न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • बीकानेर में अधिकतम 44.2 और न्यूनतम 28.6 डिग्री रहा.
  • चूरू में अधिकतम 42.3 और न्यूनतम 26.0 डिग्री दर्ज किया गया.
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 40.6 और न्यूनतम 25.4 डिग्री रहा.
  • माउंट आबू में अधिकतम 32.0 और न्यूनतम 23.4 डिग्री दर्ज हुआ. 

इसके अलावा नागौर, पाली, झुंझुनूं, सीकर और अन्य जिलों में भी तापमान 38 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है.

किन जिलों में तेज आंधी और बिजली का खतरा

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों जैसे अलवर, जयपुर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनूं, सीकर और करौली में 3 मई को आंधी, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के चूरू, नागौर और श्रीगंगानगर में भी तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ सकता है. 

    follow google news