Rajasthan Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी और लू का 'तांडव' शुरू; पारा 42 पार, जानें कब मिलेगी राहत?

Rajasthan Weather today: राजस्थान में 23 अप्रैल से भीषण लू और गर्मी का दौर शुरू हो रहा है, जिसमें कोटा का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है. मौसम विभाग ने आगामी एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहने और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना जताई है.

NewsTak
तस्वीर: ITG

आंचल गुप्ता

follow google news

Rajasthan Weather Today: मरुधरा में अब मौसम के मिजाज ने कड़े तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. राजस्थान में भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का दौर शुरू हो चुका है, जिससे प्रदेशवासियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने ताजा बुलेटिन जारी करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और प्रचंड होगी और लू का असर राज्य के कई हिस्सों में देखा जाएगा.

Read more!

कोटा में पारा 42 डिग्री के पार

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों की बात करें तो राजस्थान का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है. हाड़ौती अंचल के कोटा में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जहाँ पारा 42.0° सेल्सियस तक पहुँच गया. वहीं, सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 18.4° सेल्सियस दर्ज किया गया. शुष्क हवाओं के कारण दिन के समय तपिश काफी बढ़ गई है.

अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी राहत

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम मुख्यतः शुष्क ही बना रहेगा. 23 अप्रैल से लू चलने की प्रबल संभावना है. इसके साथ ही दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने के आसार हैं. पश्चिमी राजस्थान के जिलों, जैसे जोधपुर, बाड़मेर और जैसलमेर में इसका सबसे ज्यादा असर दिखने की उम्मीद है.

विशेषज्ञों की सलाह: दोपहर में बाहर निकलने से बचें

लगातार बढ़ते तापमान और लू की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों और मौसम विभाग ने आमजन को सावधानी बरतने की सलाह दी है:

  • दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें.
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें और तरल पदार्थों (जैसे छाछ, नींबू पानी, आम पन्ना) का अधिक सेवन करें.
  • बाहर निकलते समय सूती और हल्के रंग के कपड़े पहनें.
  • सिर को ढककर रखें ताकि सीधी धूप से बचा जा सके.

आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के कारण आगामी दिनों में लू का प्रकोप और गहरा सकता है. प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.


 

    follow google news