Rajasthan Weather Update: अगले 2-3 दिन राजस्थान के लिए रहेंगे भारी! इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

न्यूज तक

• 07:11 PM • 03 Jul 2024

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में पानी की आवक में बढ़ोतरी हुई है. अलवर में शाम को बारिश हुई. वहीं, शाम होते-होते सीकर में भी मौसम (Weather Update) अचानक पलट गया. जिले के कई हिस्सों में आंधी चलने के साथ बरसात शुरू हो गई. 

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में पानी की आवक में बढ़ोतरी हुई है. अलवर में शाम को बारिश हुई. वहीं, शाम होते-होते सीकर में भी मौसम (Weather Update) अचानक पलट गया. जिले के कई हिस्सों में आंधी चलने के साथ बरसात शुरू हो गई. मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए चेतावनी जारी की है. आगामी 4 और 5 जुलाई को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और जालोर को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि 6 जुलाई को जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और जालोर को छोड़कर शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है. 

Read more!

पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

 

 

आगामी 2-3 दिन जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है. इस दौरान जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान की बीकानेर संभाग में आगामी 48 घंटों के दौरान कुछ भागों में मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है.