Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

न्यूज तक डेस्क

• 02:22 PM • 08 Sep 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. कई जिलों में आज भी बारिश हो रही है. अलवर जिले में लगातार हो रही बारिश से रैणी में जहां एक मकान ढह गया. इसमें एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो तिजारा में एक मकान की दीवार गिर गई.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है. कई जिलों में आज भी बारिश हो रही है. अलवर जिले में लगातार हो रही बारिश से रैणी में जहां एक मकान ढह गया. इसमें एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया तो तिजारा में एक मकान की दीवार गिर गई. इस घटना में एक महिला घायल हो गई. वहीं इस बार जून से अच्छी बारिश देखने को मिली है. इस बार प्रदेश में औसत से अधिक बारिश हो गई है. साथ ही अलवर के बांधों में बारिश के बाद चादर चल रही है, ज्यादातर बांध ओवर फ्लो हो गए हैं और नदियों में पानी आया है. कई सूखी नदियों में तो सालों बाद ग्रामीणों को अपनी नजर आया.

Read more!

पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर तथा पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है. अलवर , भरतपुर, करौली, सिरोही, झालावाड़, बूंदी, बारां व टोंक जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश कठूमर, अलवर में 113.0 mm व पश्चिमी राजस्थान के सोजत , पाली में 40.0 mm बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री फलौदी तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री बीकानेर में दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक परिसंचरण तंत्र आज राजस्थान के मध्य भागों के ऊपर स्थित है तथा सतह से 5.8 Km ऊंचाई तक विस्तृत है, बंगाल की खाड़ी में बना गहरा कम दबाव का क्षेत्र (WML) आज तीव्र होकर अवदाब (Depression) बन चुका है. इसके आगामी 24 घंटों में उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की ओर आगे बढ़ने तथा तीव्र होकर डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है. 

9 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के अधिकांश भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.  10-11 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम बारिश जारी रहने तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं मध्यम से तेज बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.

 बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 12-13 सितंबर को भारी बारिश की गतिविधियों में पुनः बढ़ोतरी होने तथा कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temprature in Rajasthan)

अजमेर 31.0, अलवर 30.0, जयपुर 29.0, सीकर 30.5, कोटा 30.1, बाड़मेर 34.2, जैसलमेर 36.5, जोधपुर 33.3, बीकानेर 35.6, चूरू 32.6 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.