Rajasthan Weather: राजस्थान में मार्च के तीसरे हफ्ते में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां एक ओर आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला, वहीं तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अब 20 मार्च को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग-अलग रंग दिखाने वाला है. कुछ जगहों पर बादल गरजेंगे तो कई जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा.
ADVERTISEMENT
20 मार्च को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 20 मार्च को अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर संभाग के अधिकांश जिलों में मौसम मुख्यत साफ और शुष्क रहने की संभावना है.
इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं, लेकिन 19 मार्च की तुलना में मौसम थोड़ा स्थिर रहेगा.
पश्चिमी विक्षोभ का असर, तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसका सबसे ज्यादा असर बाड़मेर में दिखा जहां 16.6 मिमी बारिश हुई. इस वजह से अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आई है और ज्यादातर जगहों पर तापमान 36 डिग्री से नीचे बना हुआ है.
पिछले 24 घंटों में कितना रहा तापमान
- अजमेर में अधिकतम तापमान करीब 34.4°C और न्यूनतम 20.3°C दर्ज किया गया.
- भीलवाड़ा में 34.8°C अधिकतम और 17.4°C न्यूनतम तापमान रहा.
- जयपुर में दिन का तापमान 33.7°C और रात का 21.4°C रहा.
- कोटा में अधिकतम तापमान 35.6°C और न्यूनतम 20.8°C दर्ज हुआ.
- चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 36.6°C तक पहुंचा.
- बाड़मेर में 35.4°C अधिकतम और 18.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ.
- जोधपुर शहर में 34.9°C और 18.5°C तापमान रहा.
- बीकानेर में तापमान 27.9°C अधिकतम और 15.8°C न्यूनतम रहा.
- जैसलमेर में तापमान गिरकर 25.4°C तक पहुंच गया.
- सिरोही में न्यूनतम तापमान 13.3°C दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा.
20 मार्च के लिए जिलावार स्थिति
- जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, सीकर, झुंझुनूं जैसे जिलों में बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
- कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.
- उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा.
- जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, नागौर, चूरू जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
क्या है आगे का मौसम ट्रेंड
21 मार्च को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है. 22 मार्च को फिर से बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार हैं.
ADVERTISEMENT


