Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, IMD ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

ललित यादव

11 Sep 2024 (अपडेटेड: Sep 11 2024 1:30 PM)

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. आज फिर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है. कई जिलों में मंगलवार शाम को घने बादल छाए रहे. देर रात कई जिलों में बारिश देखने को मिली.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की झमाझम बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. आज फिर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो गया है. कई जिलों में मंगलवार शाम को घने बादल छाए रहे. देर रात कई जिलों में बारिश देखने को मिली. प्रदेश में इस बार मानसूनी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. कई जिलों में मौजूद अधिकतर बांध झलक गए. प्रदेश के करीब 400 से अधिक बांध ओवरफ्लो हो चुके. 

Read more!

राज्य में मंगलवार को कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई.  राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर पहुंच चुका है. इसके प.उ.प. दिशा (WNW) की ओर आगे बढ़ने तथा आज कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर बनने की संभावना है. उक्त के प्रभाव से पूर्वी राज के अनेक भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के अनेक भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में 11 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, भरतपुर, उदयपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश 11 से 13 सितंबर को होने की प्रबल संभावना है. बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने व सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temprature in Rajasthan)

अजमेर 30.3, अलवर 33.2, जयपुर 33.4, सीकर 31.0, कोटा 32.5, बाड़मेर 36.4, जैसलमेर 37.8, जोधपुर 34.6, बीकानेर 38.2, चूरू 35.7 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.

देखें वीडियो