Alert: राजस्थान में अगले 7 दिन छूटेगा पसीना, मौसम विभाग ने दी भीषण हीटवेव और धूलभरी आंधी की चेतावनी

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां फलौदी में तापमान सबसे ज्यादा 44.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह में पारा 2 से 3 डिग्री और बढ़ने तथा पश्चिमी व उत्तरी राजस्थान में भीषण लू (हीटवेव) के साथ तेज धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है.

NewsTak
राजस्थान में अब गर्मी की चेतावनी.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं और प्रदेश का बड़ा हिस्सा भीषण तपिश की चपेट में है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में सूर्यदेव के तेवर और ज्यादा कड़े होने वाले हैं.

Read more!

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे आम जनजीवन को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

फलौदी रहा सबसे गर्म, चित्तौड़गढ़ में भी छूटे पसीने

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के फलौदी में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, पूर्वी राजस्थान की बात करें तो चित्तौड़गढ़ में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी दिन का तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है, जो सामान्य के आसपास या उससे अधिक है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातें भी गर्म दर्ज की जा रही हैं, जिससे लोगों को चौबीसों घंटे गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

जिलेवार तापमान की स्थिति 

  • वनस्थली: 43.6 डिग्री सेल्सियस 
  • कोटा: 42.8 डिग्री सेल्सियस 
  • भीलवाड़ा: 41.7 डिग्री सेल्सियस 
  • बाड़मेर: 41.4 डिग्री सेल्सियस  
  • जैसलमेर: 41.2 डिग्री सेल्सियस 
  • डबोक (उदयपुर): 41.1 डिग्री सेल्सियस 
  • जोधपुर और पिलानी: 41.0 डिग्री सेल्सियस 
  • अलवर, करौली और जवाई डैम: 40.8 डिग्री सेल्सियस 
  • चूरू: 40.6 डिग्री सेल्सियस 
  • अजमेर: 40.5 डिग्री सेल्सियस 
  • बीकानेर: 40.4 डिग्री सेल्सियस 
  • दौसा: 40.1 डिग्री सेल्सियस 
  • श्रीगंगानगर और प्रतापगढ़: 39.8 डिग्री सेल्सियस 
  • जयपुर: 39.7 डिग्री सेल्सियस 
  • पाली और डूंगरपुर: 39.7 डिग्री सेल्सियस 
  • फतेहपुर: 39.0 डिग्री सेल्सियस 
  • जालोर: 38.7 डिग्री सेल्सियस 
  • झुंझुनूं: 38.2 डिग्री सेल्सियस 
  • नागौर: 38.0 डिग्री सेल्सियस 
  • सीकर और संगरिया: 37.5 डिग्री सेल्सियस 
  • सिरोही: 37.2 डिग्री सेल्सियस 

माउंट आबू (हिल स्टेशन): यहां मौसम सबसे सुहावना बना हुआ है और अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

आगामी दिनों का पूर्वानुमान: फिर लौटेगी भीषण हीटवेव

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप कम होने के बजाय और बढ़ेगा. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है.

वहीं, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में पारा एक बार फिर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जिसके कारण कुछ इलाकों में भीषण लू (हीटवेव) चलने की प्रबल आशंका है. इसके साथ ही, 18 से 22 मई के दौरान राज्य के पश्चिमी और उत्तरी भागों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी और सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

    follow google news