राजस्थान में अभी बारिश की गतिविधियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें आने वाले दिनों में कोटा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों के लिए हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
ADVERTISEMENT
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में इजाफा होने वाला है. यानी आने वाले दिनों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश का नया दौर
मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 सितंबर से जयपुर और भरतपुर संभाग में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है. वहीं 4-7 सितंबर के बीच भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में बादल गरजने के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होगी. इस दौरान कोटा जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
4-6 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बदलेगा मौसम
केवल पूर्वी राजस्थान ही नहीं बल्कि 4-6 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम बदलने वाला है. वहां भी बीकानेर और शेखावाटी संभाग में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. हालांकि इस तारीख से पहले पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मानसून कमजोर ही दिखने वाला है. वहीं 8 सितंबर के बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आती दिखेगी.
ADVERTISEMENT


