Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर पलटी मारेगा मौसम, 17-18 फरवरी को राजस्थान के इन संभागों में होगी बारिश

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 24 घंटों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने वाला है. 17 और 18 फरवरी को जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर समेत कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Rajasthan WeatherRajasthan Weather
Rajasthan WeatherRajasthan Weather

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान में मौसम बदलेगा करवट, 17 फरवरी से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Read more!

Rajasthan Weather: राजस्थान में 17 फरवरी से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. मौसम केंद्र जयपुर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर कई संभागों में दिखाई देगा. 16 फरवरी तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन 17 फरवरी की दोपहर बाद बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.

16 फरवरी का मौसम रहा शुष्क

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में मौसम सूखा रहा. कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई. दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंड का असर बना रहा. कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया.

17 फरवरी को कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार 17 फरवरी को जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या मेघगर्जन हो सकता है. वहीं जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी छिटपुट बारिश की संभावना है. दोपहर बाद बादल बढ़ेंगे और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है.

18 फरवरी को और बढ़ेगा असर

रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 18 फरवरी को बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में रहेगा. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है.

17 फरवरी का तापमान: किस जिले में कितना पारा?

  • अजमेर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज हुआ.
  • भीलवाड़ा में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 12.2 डिग्री रहा.
  • जयपुर में दिन का तापमान 30.9 डिग्री और रात का 15.3 डिग्री दर्ज किया गया.
  • कोटा में अधिकतम 31.3 और न्यूनतम 14 डिग्री रहा.
  • चित्तौड़गढ़ में पारा 32.6 डिग्री तक पहुंचा, जबकि न्यूनतम 12.4 डिग्री रहा.
  • बाड़मेर सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज हुआ, न्यूनतम 15.9 डिग्री रहा.
  • जैसलमेर में अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 16.6 डिग्री दर्ज किया गया.
  • जोधपुर शहर में 33.1 और 13.5 डिग्री तापमान रहा.
  • बीकानेर में 32.8 और 14.8 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
  • श्रीगंगानगर में अधिकतम 30.4 और न्यूनतम 12.7 डिग्री रहा.
  • माउंट आबू में अधिकतम 24.8 और न्यूनतम 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा.
  • सीकर, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और अन्य जिलों में भी तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच दर्ज हुआ.

इन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी

17 और 18 फरवरी को अजमेर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, कोटा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, टोंक, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं.

19 फरवरी से फिर शुष्क होगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी के बाद राज्य में फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

    follow google news