Rajasthan Weather Update: जयपुर और टोंक में पड़े ओले, कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

India Meteorological Department (IMD) ने राजस्थान के कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं, बारिश व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जयपुर समेत कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश दर्ज, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय.

NewsTak
जयपुर और टोंक में पड़े ओले.

मनोज तिवारी

follow google news

राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली है. प्रदेश की राजधनी में बुधवार सुबह बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग ने आज रात कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए ओलावृष्ट की संभावना जताई है. इधर शाम 5 बजे के बाद टोंक में बारिश के साथ खूब ओले पड़े. 

Read more!

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है. पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश नोहर, हनुमानगढ़ में 20 mm, पूर्वी राजस्थान के नारायणा, जयपुर में 27 mm दर्ज की गई है. कल यानी 19 फरवरी से आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. कहीं-कहीं पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 

आज रात इन जिलों में पड़ेगी मावठ 

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और करौली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. इस दौरान ओले भी पड़े सकते हैं. इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, बारां, श्रीगंगानगर  और इन जिलों के आसपास 20-30 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. इन इलाकों के मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है. 

टोंक में पड़े खूब ओले  

इधर बुधवार शाम को टोंक जिले में अचानक मौसम खराब हो गया. ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई और बड़े-बड़े ओले गिरने लगे. इससे वहां का तापमान गिर गया और ठंडी का अहसास होने लगा. जिले के कई ईलाकों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने सरसों की फसल जबरदस्त नुकसान पहुंचाया है. इन दिनों कई जगह सरसों की कटाई चल रही है. नगरफोर्ट उप तहसील के कई गांवों में हुई सर्वाधिक ओलावृष्टि हुई है. 

राजस्थान विधानसभा में BJP विधायक बहादुर सिंह कोली ने बजट को लड़के-लड़की से जोड़कर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी
 

    follow google news