Rajasthan Weather Update: नागौर, अजमेर समेत इन जिलों में आज बारिश, राजस्थान में फिर एक्टिव होगा मानसून

राजस्थान तक

• 06:55 AM • 30 Aug 2024

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. लेकिन इन दिनों प्रदेश में बारिश का असर कम होता नजर आ रहा है. आज शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 को प्रदेश कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. लेकिन इन दिनों प्रदेश में बारिश का असर कम होता नजर आ रहा है. आज शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 को प्रदेश कई जिलों में बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में नागौर, अजमेर, धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है. 

Read more!

पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है. श्रीगंगानगर जिले में कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश माउंट आबू में 49.0 mm व पश्चिमी राजस्थान के जैतसर , श्रीगंगानगर 80.0 mm बारिश दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री फलौदी तथा सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री बीकानेर में दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी गुजरात के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिमी दिशा की ओर आगे बढ़ते हुए सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र के ऊपर पहुंच चुका है. इसके धीरे-धीरे अरब सागर की खाड़ी की और आगे बढ़ने की संभावना है. 

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 30 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. 3 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. 

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होगी तथा उदयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 2-3 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी होने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temprature in Rajasthan)

अजमेर 30.2, अलवर 31.4, जयपुर 31.0, सीकर 32.5, कोटा 32.2, बाड़मेर 30.6, जैसलमेर 32.0, जोधपुर 33.3, बीकानेर 35.0, चूरू 33.4 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.