Rajasthan Weather Update: राजस्थान में कई जिलों आज 25 जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने बताया कब थमेगी बरसात

ललित यादव

• 11:29 AM • 06 Sep 2024

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में सितंबर माह में मानसून का असर अच्छा नजर आ रहा है. इस बार मानसून ने पिछले कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा है. कई जिलों में डैम छलक उठे हैं. अभी भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है.

NewsTak
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather Update:  राजस्थान में सितंबर माह में मानसून का असर अच्छा नजर आ रहा है. इस बार मानसून ने पिछले कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड़ा है. कई जिलों में डैम छलक उठे हैं. अभी भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. इस सीजन में कुल 607 MM बारिश हो चुकी है. आज भी प्रदेश के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है 

Read more!

राजस्थान में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: अजमेर जिले में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज वर्षा होने की प्रबल संभावना है. 

येलो अलर्ट: जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, झुंझुनूं, सीकर, नागौर, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ जिलों में मेघगर्जन के साथ-साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र उत्तर पश्चिमी यूपी व हरियाणा क्षेत्र के ऊपर स्थित है. एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी व आंध्रप्रदेश, उड़ीसा क्षेत्र के ऊपर बन गया है . 

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश आगामी 4-5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है. 10 सितंबर से भारी बारिश में कमी होने की संभावना है. 

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. बीकानेर संभाग में 8 सितंबर से तथा जोधपुर संभाग में 9 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temprature in Rajasthan)

अजमेर 30.0, अलवर 32.6, जयपुर 31.6, सीकर 31.5, कोटा 31.2, बाड़मेर 33.8, जैसलमेर 34.9, जोधपुर 33.2, बीकानेर 35.0, चूरू 32.5 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.