Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम ने मारी पलटी, कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

ललित यादव

• 09:02 AM • 27 Sep 2024

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मानसून अपने आखिर दौर में है. जबकि कई जिलों में मानसून विदाई भी ले चुका है. पूर्वी राजस्थान में अभी भी बादल छाए हुए है. कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली.

NewsTak
Google CTA

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मानसून अपने आखिर दौर में है. जबकि कई जिलों में मानसून विदाई भी ले चुका है. पूर्वी राजस्थान में अभी भी बादल छाए हुए है. कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली. वहीं आज भी पूर्वी राजस्थान में कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. 

Read more!

प्रदेश में आज दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार को दौसा, भरतपुर, बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, टोंक समेत कई जिलों में बारिश देखने को मिली. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

राजस्थान मौसम अपडेट: (Rajasthan Weather Alert) 

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई राजस्थान के कुछ और हिस्सों से हो गई है. Withdrawal रेखा अब चूरू, अजमेर, माउंट आबू, से होकर गुजर रही है. पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की गतिविधियां आज से 30 सितंबर तक दर्ज होने की संभावना है.

भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश 27-29 सितंबर के दौरान होने की संभावना है. पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 27 से 29 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान (Temprature in Rajasthan)

अजमेर 34.6, अलवर 34.2, जयपुर 33.6, सीकर 35.0, कोटा 33.5, बाड़मेर 40.3, जैसलमेर 40.0, जोधपुर 38.5, बीकानेर 40.2, चूरू 36.9 डिग्री अधिकतम पारा दर्ज किया गया.