Rajasthan Weather Update: आज जयपुर-भरतपुर संभाग में आंधी और बारिश की चेतावनी, 29-30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का होगा बड़ा असर

राजस्थान में 28 मार्च से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ. जयपुर, जोधपुर और बीकानेर समेत कई संभागों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट. जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी.

NewsTak
28 मार्च से राजस्थान में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव होने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते आगामी दिनों में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 27 मार्च को उत्तर-पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में दोपहर बाद आंशिक असर दिख सकता है. यहां कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और आंधी चलने की संभावना है, जबकि राज्य के शेष हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. 

Read more!

28 मार्च से बढ़ेगी सक्रियता 

कल यानी 28 मार्च से नया विक्षोभ अपना असर दिखाना शुरू करेगा. विशेष रूप से पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर के बाद आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की प्रबल संभावना है. 

29 से 31 मार्च तक 'पीक' पर होगा असर 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस विक्षोभ का सर्वाधिक प्रभाव 29 से 31 मार्च के दौरान देखने को मिलेगा. इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राहत के आसार कम हैं क्योंकि अप्रैल के पहले सप्ताह में भी बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभों के चलते उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. 

किसानों के लिए विशेष सलाह 

बेमौसम बारिश को देखते हुए कृषि मौसम केंद्र ने किसानों को सतर्क रहने को कहा है. पक कर तैयार हो चुकी फसलों और मंडियों में खुले में रखे अनाज को सुरक्षित स्थानों पर रखने या ढकने की सलाह दी गई है ताकि उन्हें भीगने और नुकसान से बचाया जा सके. 
 

    follow google news