Rajasthan Weather: राजस्थान में अब कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट  

राजस्थान तक

25 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 25 2023 4:29 AM)

Rajasthan Weather Today: अगस्त महीने में 20 दिनों बाद बारिश (Rain in Rajasthan) के दौर शुरू हुआ. लेकिन अब वह थमता हुआ दिखाई दे रहा है. अगस्त महीने के 20 दिनों तक प्रदेश में बारिश (Rajasthan Weather Forcast) देखने को नहीं मिली. जिसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना. जिसके चलते नॉर्थ इंडिया […]

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट  
Rajasthan Weather: राजस्थान में अब कब होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट  
Google CTA

Rajasthan Weather Today: अगस्त महीने में 20 दिनों बाद बारिश (Rain in Rajasthan) के दौर शुरू हुआ. लेकिन अब वह थमता हुआ दिखाई दे रहा है. अगस्त महीने के 20 दिनों तक प्रदेश में बारिश (Rajasthan Weather Forcast) देखने को नहीं मिली. जिसके बाद बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम बना. जिसके चलते नॉर्थ इंडिया और राजस्थान में बारिश देखने को मिली. प्रदेश में बीतें दिनों झमाझमा बारिश हुई. जिससे किसानों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आगामी 15 दिनों का मौसम अपडेट जारी किया है, जिसमें आगामी 15 दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है.

Read more!

मौसम विभाग ने अब आगामी दिनों को लेकर अपडेट जारी किया है. जिसमें बताया गया है कि राज्य में आगामी दो सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में कमजोर मानसून (Break Monsoon) परिस्थितियां रहने की प्रबल संभावना है. इससे प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहेगा.

24 से 31 अगस्त का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफलाइन हिमालय की तरफ शिफ्ट होने से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी. पश्चिमी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान में 25 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा 26 अगस्त से अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. सप्ताह के दौरान अधिकाशं भागों में मौसम मुख्यत शुष्क रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की प्रबल संभावना है.

01 से 07 सितंबर तक बारिश की संभावना

राज्य में अधिकांश भागों में इस दौरान कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने तथा सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आगामी 15 दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में थम जाएगा बारिश का दौर! मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट