Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम लेगा करवट! आगामी दिनों में बारिश को लेकर आया नया अपडेट

राजस्थान तक

• 01:30 AM • 17 Aug 2023

Rajasthan Weather: राजस्थान (Monsoon Update) में आधा अगस्त महीना सूखा ही बीत गया. बुधवार को कई जिलों में बादल (Weather Forecast) छाए रहे, वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली. राजधानी जयपुर (Jaipur News) में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना रहा. कई बार रूक-रूककर बारिश देखने को मिली. जिससे जयपुर का मौसम ठंडा […]

Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम लेगा करवट! आगामी दिनों में बारिश को लेकर आया नया अपडेट
Rajasthan Weather: प्रदेश में मौसम लेगा करवट! आगामी दिनों में बारिश को लेकर आया नया अपडेट
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान (Monsoon Update) में आधा अगस्त महीना सूखा ही बीत गया. बुधवार को कई जिलों में बादल (Weather Forecast) छाए रहे, वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली. राजधानी जयपुर (Jaipur News) में बुधवार सुबह से मौसम सुहावना रहा. कई बार रूक-रूककर बारिश देखने को मिली. जिससे जयपुर का मौसम ठंडा हो गया. मौसम विभाग (Metrology Department Rajasthan) के अनुसार आने वाले 4 से 5 दिन मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं 20 अगस्त के बाद नया सिस्टम बन सकता है.

Read more!

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में नया सिस्टम वेदर एक्टिव हुआ है, जिसका असर राजस्थान में देखने को मिलेगा. वहीं प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम सुहावना और कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. राजधानी में हुई बारिश से तापमान करीब 3 डिग्री गिर गया.

आगामी दिनों में छट जाएंगे बादल

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले एक से दो दिन में प्रदेश में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं 18 अगस्त के बाद करीब एक सप्ताह तक मौसम रहने की संभावना है. इसका कारण बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का नहीं बनना माना जा रहा है. वहीं मानसून की ट्रफ लाइन भी हिमालय की तरफ हो चली है, जिसके कारण उतराखंड, हिमाचल राज्य में बारिश हो रही है, और राजस्थान समेत मध्य भारत में मानसून कमजोर पड़ गया है.

नए सिस्टम के कारण 20 अगस्त के बीच कोटा, सीकर, बूंदी, चित्तौड़गढ़ और आसपास के दक्षिणपूर्वी हिस्सों में हल्की और छिटपुट बारिश हो सकती है. हालांकि ये बारिश किसी भी तरह से किसान के लिए पर्याप्त नहीं होगी और फसलों और खेतों को पानी देने के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था का सहारा लेना पड़ सकता है.

Rajasthan Tourism: प्रदेश में सभी टाइगर रिजर्व बंद, फिर भी अलवर में उठा सकते हैं टाइगर सफारी का आनंद