Rajasthan: टोंक जिले में स्कूल की लव स्टोरी से जुड़ी एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है. जहां स्कूल में प्यार करने वाले युवक-युवती की शादी होने जाने के कुछ वर्ष बाद दोनों अपने जीवनसाथी को छोड़कर फिर से एक हो गए. मामला की पूरी जानकारी उस वक्त लगी जब पीड़ित युवक ने अपनी वाइफ की गुमशुदगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस ने जांच की तो यह मामला सामने आया.
ADVERTISEMENT
मामला टोंक जिले के समरावता गांव का है, जहां समरावता गांव में एक युवक की पत्नी से छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई. युवती 9 जून को अपने पति के साथ प्री बीएड की परीक्षा देने गई थी. वह पानी पीने के बहाने रोडवेज डिपो क्षेत्र से अपने पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई. जब पति रामावतार मीणा को अपनी पत्नी खुशबू नहीं मिली तो उसने कोतवाली में अपनी पत्नी की फरारी रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने जब शुक्रवार को खुशबू को एक अन्य युवक बलराम मीणा के साथ दस्तयाब किया तो दोनों की प्रेम कहानी सामने आई.
स्कूल में हो गया था प्यार
इस केस की जांच में जुटे पुलिस अधिकारी रतनलाल मीणा ने बताया कि विवाहिता खुशबु मीणा का पीहर ईटोलाई (बिसनपुरा) में हैं और उसका विवाहित प्रेमी बलराम मीणा पास ही के देवपुरा गांव का निवासी है. खुशबू का बलराम मीणा के साथ पुराना प्रेम प्रसंग था. बलराम ने 2018 में हुए अपने विवाह के बाद ही पत्नी को छोड़ा हुआ था. जबकि खुशबू का विवाह 2020 में हुआ था. खास बात यह कि दोनों के ही अभी तक कोई संतान भी नहीं थी. खुशबू और बलराम की माने तो दोनों की पढ़ते समय में ही प्यार हो गया था लेकिन परिवारवालों ने उनकी इच्छा के विपरित ये शादियां करा दी थी.
अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है खुशबू
9 जून को फरार हुई खुशबू ने अपने प्रेमी बलराम के साथ शादी करने की बात कही और पति रामावतार मीणा के साथ जाने से मना कर दिया. पुलिस ने दोनों पक्षों व परिवार की बात सुनने व बयान लेने के बाद विवाहिता की मर्जी अनुसार उसके प्रेमी के साथ भेज दिया.
ADVERTISEMENT


