बीजेपी से चुनाव लड़ने को लेकर राजेंद्र गुढ़ा ने किया बड़ा ऐलान! मंत्री पद से बर्खास्त होने पर कही ये बात

राजस्थान तक

• 09:45 AM • 22 Jul 2023

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) का बड़ा बयान सामने आया है. ‘आज तक’ चैनल से लाइव बातचीत करते हुए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर हमला बोलते हुए कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने यह भी बताया कि वह आने वाले विधानसभा […]

लाल डायरी के पन्ने जारी करने के बाद राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस, पॉक्सो एक्ट का बताया मामला
लाल डायरी के पन्ने जारी करने के बाद राजेंद्र गुढ़ा के घर पहुंची पुलिस, पॉक्सो एक्ट का बताया मामला
Google CTA

Rajasthan Politics: राजस्थान सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा (Rajendra Gudha) का बड़ा बयान सामने आया है. ‘आज तक’ चैनल से लाइव बातचीत करते हुए उन्होंने सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) पर हमला बोलते हुए कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने यह भी बताया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में किस पार्टी के टिकट पर चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Read more!

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा, “मैं भाजपा से कभी चुनाव नहीं लडूंगा. भारतीय जनता पार्टी के साथ जाकर चुनाव लड़ने का कभी भी इरादा नहीं रहा. मैं तो जो काम कर रहा हूं वो करता रहूंगा. सच बोलने की मेरी आदत है. इस आदत के लिए किसी ने मुझे सजा दी तो वो सजा मुझे स्वीकार है. विधानसभा में आ रहा हूं वहां बाकी की बातें करूंगा.”

हम महिला दुष्कर्म के मामले में नंबर वन आ गए: गुढ़ा
अपनी बर्खास्तगी पर बात करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने बताया कि सीएम गहलोत पर एक बार नहीं, दो बार नहीं, तीन-तीन बार एहसान किए हैं. लेकिन उस आदमी में एहसान मानने का भाव नहीं है. उन्होंने बताया कि मणिपुर की घटना शर्मसार करने वाली है लेकिन हमारे यहां रोज अपराध हो रहे हैं. मणिपुर महिला दुष्कर्म के मामले में नंबर वन नहीं है. हम नंबर वन आ गए.

राजेंद्र गुढ़ा को पहले ही निकाल देना चाहिए था: अमृता धवन
कांग्रेस की सह-प्रभारी अमृता धवन ने राजेंद्र गुढ़ा की बर्खास्तगी को लेकर कहा कि उन्हें बहुत पहले ही बर्खास्त कर दिया जाना चाहिए था. सरकार और पार्टी ने बहुत समय तक संयम रखा. हमारे प्रभारी सुखजिंदर रंधावा ने भी उन्हें समय-समय पर बहुत मौके दिए.

इस बयान के बाद गुढ़ा को हटाया गया था
राजेंद्र गुढ़ा ने शुक्रवार को सदन में महिलाओं के बढ़ते अपराधों को लेकर कहा था कि ‘ये स्वीकार करना चाहिए, ये सच्चाई है कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए. राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ जिस तरह से अत्याचार बढ़े हैं, मणिपुर की चिंता करने की बजाय हमें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए’.

यह भी पढ़ें: मणिपुर पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बयान देना पड़ा भारी! CM अशोक गहलोत ने किया बर्खास्त