राजेंद्र राठौड़ का हमला, बोले- गहलोत सरकार के राज में रंगदार-दहशतगर्द हावी, अपराधी हो गए बेकाबू

विजय चौहान

• 08:09 AM • 16 May 2023

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक और मंत्री के बहाने के जरिए गहलोत सरकार को जमकर घेरा. रंगदार, दहशतगर्द और सरगना ने शासन और पुलिस व्यवस्थाओं को धत्ता बता रखा है. राजस्थान में अपराध और अपराधी दोनों बेकाबू हो चुके है. अपराध, अपराधी और कानून व्यवस्था मुद्दा बन चुका है. बीजेपी नेता […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक और मंत्री के बहाने के जरिए गहलोत सरकार को जमकर घेरा. रंगदार, दहशतगर्द और सरगना ने शासन और पुलिस व्यवस्थाओं को धत्ता बता रखा है. राजस्थान में अपराध और अपराधी दोनों बेकाबू हो चुके है. अपराध, अपराधी और कानून व्यवस्था मुद्दा बन चुका है. बीजेपी नेता ने कहा कि आम आदमी की जिंदगी सुकून की जिंदगी नही रही और ये सरकार मंहगाई राहत कैंप का आडंबर कर रही है.

Read more!

उन्होंने कहा कि किसानों को धोखा देने वाली सरकार और ऋणमाफी के नाम पर धोखा देने वाली सरकार को जनता वोट की चोट देने के लिए आतुर है. डोटासरा सत्ता के अहंकार में कुछ मर्यादाएं भूल रहे है और समय आने पर माकूल जवाब दूंगा.

राठौड़ ने कहा कि हमारे रतनगढ़ के विधायक तीन बार अलग-अलग समय पर धमकी मिल जाना और बदमाश का अब तक वह गिरफ्त नहीं होना, यह निश्चित तौर पर दिखा रहा है कि किस प्रकार अपराधी और अपराध दोनों बेकाबू है. वहीं, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयान पर भी पलटवार किया.

जब डोटासरा ने राजेंद्र राठौड़ को किसान विरोधी बताया तो उन्होंने जबाव दिया कि किसी के बताने से किसान का पेटेंटीकरण कोई एक व्यक्ति करें, यह समझ के परे की बात है. किसान इस बार इस सरकार को नसातेनाबूद करने के अंदर अंगड़ाई ले रहा है. किसानों को धोखा देने वाली सरकार, कर्जामाफी के नाम पर धोखा देने वाली सरकार और जिस प्रकार ऋण माफी की बात को लेकर किसान ठगा सा महसूस कर रहा है, इसका जवाब किसान ही राजस्थान में देगा. मैं समझता हूं कि सत्ता के अहंकार के अंदर वह कुछ मर्यादाएं भूल रहे हैं यह उनको मुबारक. समय आने पर प्रजातांत्रिक तरीके से उनको माकूल जवाब देने के लिए मैं मैं तैयार खड़ा हूं.