पायलट को लेकर BJP नेता रामलाल ने किया बड़ा दावा, बोले- ‘उनका हेलीकॉप्टर मंडरा रहा है’

विशाल शर्मा

• 01:11 PM • 24 May 2023

Sachin Pilot News: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर चौमू से विधायक रामलाल शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- “जो बीजेपी की विचारधारा और रीती नीति पर विश्वास करते हैं उन सभी का पार्टी में स्वागत है. सचिन पायलट का हेलीकॉप्टर अभी […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot News: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर चौमू से विधायक रामलाल शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा- “जो बीजेपी की विचारधारा और रीती नीति पर विश्वास करते हैं उन सभी का पार्टी में स्वागत है. सचिन पायलट का हेलीकॉप्टर अभी राजस्थान के ऊपर मंडरा रहा है लेकिन कहां लैंडिंग करेगा इसका अभी पता नहीं है.”

Read more!

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजस्थान के अजमेर आने वाले हैं जहां वो कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेंगे. चर्चाएं हैं कि इस दौरान कई अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सचिन पायलट के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसको लेकर बीजेपी प्रवक्ता और चौमू से विधायक रामलाल शर्मा ने ‘राजस्थान तक’ से खास बातचीत की है.

‘अबकी बार सिर्फ 11 सीटों पर सिमट जाएगी कांग्रेस’
सीएम अशोक गहलोत के मिथक तोड़ने के बयान पर पलटवार करते हुए रामलाल शर्मा ने कहा कि 1998 में 156 सीटों के साथ कांग्रेस की सरकार आई थी लेकिन जब गई तो 56 के लगभग रह गई. 2008 में फिर कांग्रेस की सरकार आई और गई तो 21 सीटों पर रह गई. अब इतिहास इस बात का साक्षी है कि सरकार रहते हुए भी इनके क्या हाल हुए हैं. अबकी बार कांग्रेस सिर्फ 11 सीटों पर सिमट जाएगी.

पायलट-गहलोत फेस वॉर से कांग्रेस को होगा नुकसान: रामलाल शर्मा
सचिन पायलट अक्सर वसुंधरा राजे के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर सीएम गहलोत पर निशाना साधते रहते हैं. जब इस पर बीजेपी विधायक रामलाल शर्मा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीती में हर व्यक्ति की महत्वाकांक्षा होती है, लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं है. कांग्रेस पार्टी के अंदर आलाकमान की ना कोई सुनने वाला है और ना ही कोई बात मानने वाला है. राजस्थान की जनता को भी इन्हें झेलना पड़ रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी को नुकसान होगा.

CM फेस के लिए वसुंधरा राजे को लेकर कही ये बात
वसुंधरा राजे का आगामी चुनाव में क्या रोल रहेगा, इसको लेकर रामलाल शर्मा ने कहा कि राजे पार्टी की बड़ी नेता हैं और दो बार सूबे की मुख्यमंत्री भी रही हैं. वो पार्टी के लिए पहले भी काम कर रही थीं और आगे भी करती रहेंगी. जो भूमिका पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा सब उसी भूमिका में काम करेंगे क्योंकि बीजेपी कांग्रेस की तरह किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है.

यह भी पढ़ें: पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे