Pulwama Attack: राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के पुलवामा वाले बयान पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पलटवार किया है. पूनिया ने कहा कि रंधावा ने पुलवामा हमले पर बयान देकर शहादत का अपमान किया है. उन्होंने
प्रधानमंत्री के पद की गरिमा सहित पूरे देश को अपमानति किया है.
ADVERTISEMENT
ध्यान देने वाली बात है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा है कि पीएम मोदी कहते हैं कि पाकिस्तान को घुसकर मारेंगे. पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि पुलवामा कैसे हुआ. इसकी जांच करवाओ. कहीं चुनाव लड़ने के लिए तो ऐसा नहीं करवा दिया. आज तक इसका कुछ पता नहीं चला है.
रंधावा के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सतीश पूनिया ने कहा- ‘ये शायद आपके पार्टी के नेता राहुल गांधी के विचारों से मेल खाता है. जिस तरीके से वे विदेशों में जाकर देश की छवि को बदनाम करने की कोशिश करते हैं. बार-बार शहादत का अपमान करना, देश का अपमान करना, देश के लोकतंत्र की मर्यादा का अपमान करना शायद ये कांग्रेस पार्टी की फितरत है.’
ये बयान कांग्रेस के चरित्र का चित्रण है- पूनिया है
पूनिया ने कहा- ‘मिस्टर रंधावा शहादत कभी सियासत नहीं होती है. ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि इस देश की आजादी के लिए उन शहीदों ने सियासत नहीं की, अपना बलिदान देकर आजादी दिलवाई थी. इस देश के लोकतंत्र की रक्षा कोई करता है. तो देश की सीमा के अंदर और सीमा के बाहर काम करने वाले वे तमाम सैनिक काम करते हैं. इसलिए मुझे लगता है कि आज आपका जो बयान है वो कांग्रेस की उस चरित्र का चित्रण करता है जिसमें लगातार देश के खिलाफ, सेना के खिलाफ, शहादत के खिलाफ आपकी बयानबाजी इस बात को साबित करती है.’
यहां क्लिक करके सुनिए रंधावा का पुलवामा हमले पर दिया गया वो बयान जो विवादों में है
ADVERTISEMENT


