पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे

गोपाल लाल

• 06:02 AM • 23 May 2023

Sukhjinder Singh Randhawa: प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा रविवार को करौली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शिरकत की. यहां प्रभारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में जो हालात हैं उनके ऊपर बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनको हम राजनीति से और धर्म […]

पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे
पायलट के गढ़ में प्रभारी रंधावा ने दिया बयान, कहा- इनमें लग्न और ईमानदारी हैं, हमेशा विधायक रहेंगे
Google CTA

Sukhjinder Singh Randhawa: प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा रविवार को करौली दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने हनुमान मंदिर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शिरकत की. यहां प्रभारी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में जो हालात हैं उनके ऊपर बहुत सारी ऐसी चीजें हैं, जिनको हम राजनीति से और धर्म से जोड़ना चाहते हैं. वह कभी नहीं हो सकता. हिंदुस्तान में कभी धार्मिक भावनाओं को भड़का कर कोई राज नहीं कर सका. यहां मुगल भी आए उनका डटकर मुकाबला किया. सभी ने अंग्रेजों का मुकाबला किया. देशभक्ति की निशानी दिखाई.

Read more!

इसके अलावा उन्होंने मंत्री रमेश मीणा के भागवत सप्ताह के भंडारे में आए लोगों से कहा कि भीषण गर्मी में आप लोग अपने नेता से इतना प्रेम करते हो. हमारे पंजाब में ऐसा कम होता है. इतनी बड़ी संख्या में आप लोग गर्मी में नेता के प्यार के लिए बैठे हुए हो.

प्रभारी बोले- रमेश मीणा सीधा-साधा ईमानदार व्यक्ति

इसके अलावा उन्होंने मंत्री रमेश मीणा का गुणगान करते हुए कहा कि सीधा-साधा और ईमानदार व्यक्ति है. हमेशा सच्चाई की बात करता है. इनकी सच्चाई की बात रखने से कई लोगों को दिक्कत होती है चौथी बार विधायक बना है जबकि मंत्री रमेश मीणा तीसरी बार विधायक बने हैं.

प्रभारी रंधावा मीणा समाज के अफसर बड़े ईमानदार

उन्होंने कहा कि रमेश मीणा में जो लग्न है वह हमेशा विधायक रहेगा. सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मीणा समाज के अफसरों की बढ़ाई करते हुए कहा कि मीणा समाज के अफसर बड़े ईमानदार हैं. देशभक्ति की निशानी रखते हैं. सीधे-साधे लोग हैं. इस पर पंडाल में मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई.

प्रदेश की जनता की खुशहाली की

राजस्थान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी का यह करौली का पहला धार्मिक दौरा था. जहां पर उन्होंने चंबल के बीहड़ों में पहुंचकर शैली वाले हनुमान मंदिर पर मंत्री रमेश मीणा द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के विशाल भंडारे में भाग लिया और मंत्री रमेश मीणा द्वारा बनवाए गए मंदिर भगवान राम लक्ष्मण सीता, मां दुर्गा, शिव परिवार, राम दरबार, बजरंगबली के दर्शन कर प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की.