RBSE 10th Result 2024: 10वीं कक्षा का रिजल्ट कब होगा जारी? राजस्थान बोर्ड से सामने आई ये बड़ी जानकारी

राजस्थान तक

• 01:59 PM • 26 May 2024

RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

NewsTak
Google CTA

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2024 Date) जारी करने को लेकर तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी होने की तारीख की घोषणा कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आरबीएसई 10वीं बोर्ड (Rajasthan Board 10th Result 2024) की परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
 

Read more!

राजस्थान बोर्ड के सूत्रों ने मैट्रिक रिजल्ट 2024 को लेकर बड़ी जानकारी दी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 27 से 30 मई, 2024 के बीच किसी भी दिन जारी हो सकता है. इसके लिए अब बोर्ड की तरफ से किसी भी वक्त ऑफिशियल नोटिफिकेशन रिलीज किया जा सकता है.

 

 

RBSE Compartment Exam कब होगी?

राजस्थान बोर्ड 10वीं के नतीजे जारी होने के बाद एक या दो सब्जेक्ट्स में फेल होने वाले स्टूडेंट कंपार्टमेंट एग्जाम देने के योग्य होंगे. यह परीक्षा देकर वे इसी साल पास हो सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद RBSE कंपार्टमेंट परीक्षा डेट की घोषणा करेगा. राजस्थान 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा जून-जुलाई महीने में होने की संभावना है.

राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कब मिलेगी?

रिजल्ट जारी होने के बाद भी राजस्थान बोर्ड 10वीं मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से कलेक्ट करनी होगी. इसके लिए वे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं. कई स्कूलों में 11वीं कक्षा में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो गया है. अगर आप क्लास 11वीं में एडमिशन लेने जा रहे हैं तो फिलहाल के लिए आप फॉर्म के साथ डिजिटल मार्कशीट भी अटैच कर सकते हैं.