RBSE 10th Result 2026: आ गई राजस्थान बोर्ड के10वीं के नतीजों की फाइनल डेट, जानें कब और कैसे देखें अपना रिजल्ट

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result: राजस्थान बोर्ड 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे 10वीं का परिणाम जारी करेगा. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर से नतीजे घोषित करेंगे. बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च में रिजल्ट आ रहा है ताकि 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो सके. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे.

Rajasthan Board RBSE Class 10th Result
Rajasthan Board RBSE Class 10th Result

चंद्रशेखर शर्मा

follow google news

RBSE 10th Result 2026 Kab Aayega: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर आई है. कई दिनों के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए RBSE ने अपडेट जारी किया है. इसके अनुसार इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे यानी 24 मार्च को दोपहर 1:00 बजे घोषित करने जाएंगे. जनकारी के अनुसार, इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अजमेर में बोर्ड के ऑफिस से कंप्यूटर का बटन दबाकर नतीजे जारी करेंगे. बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब दसवीं बोर्ड का रिजल्ट मार्च महीने में ही जारी होगा.

Read more!

आपको बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की मुख्य परीक्षा में प्रदेश भर से 10 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं. बड़ी संख्या में छात्र होने के बावजूद बोर्ड ने केवल 24 दिनों में नतीजे तैयार कर लिए हैं, जो कि कल जारी किए जाएंगे. ऐसे में खबर में जानिए कहां देखें अपना रिजल्ट.

बोर्ड के इतिहास में पहली बार मार्च में रिजल्ट

राजस्थान शिक्षा बोर्ड के इतिहास में ये पहला मौका है जब मार्च के महीने में ही 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. इसमें आमतौर पर समय लगता था लेकिन इस बार बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में तेजी दिखाते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. बता दें एग्जाम के खत्म होने के 24 दिनों के अंदर ही नतीजे घोषित किए जा रहे हैं.

1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र

जानकारी के अनुसार, बोर्ड द्वारा इतनी जल्दी परिणाम घोषित करने के पीछे एक बड़ा उद्देश्य छिपा है. बोर्ड का लक्ष्य है कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र को सुचारू बनाया जा सके. समय पर रिजल्ट आने से विद्यार्थी बिना किसी देरी के अगली कक्षा में प्रवेश ले सकेंगे और उनकी पढ़ाई समय पर शुरू हो पाएगी. 

यहां देखें आपना रिजल्ट (RBSE Official Website)

छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. 

    follow google news