RBSE 12th Result 2024 Topper: बीबीरानी की प्राची ने 12वीं कक्षा में टॉप किया राजस्थान, Marksheet देखकर रह जाएंगे दंग!

राजस्थान तक

• 10:37 AM • 22 May 2024

Rajasthan Board 12th Result Prachi Soni Marksheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE Class 12th result) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद सामने आए मार्क्स में  खैरथल-तिजारा जिले की छात्रा प्राची सोनी ने कमाल कर दिया. प्राची ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक आपने शायद नहीं देखा होगा.

RBSE 12th Result 2024 Topper
RBSE 12th Result 2024 Topper
Google CTA

Rajasthan Board 12th Result Prachi Soni Marksheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर (RBSE Class 12th result) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद सामने आए मार्क्स में  खैरथल-तिजारा जिले की छात्रा प्राची सोनी ने कमाल कर दिया. प्राची ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो अभी तक आपने शायद नहीं देखा होगा. प्राची को 12वीं परीक्षा में पूरे 100 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं. यानी प्राची ने 500 में 500 अंक हासिल किए हैं.

Read more!

प्राची तिजारा-खैरथल जिले के बीबीरानी-इकरोटिया गांव की रहने वाली है. प्राची के 500 में 500 नंबर मिलने की खबर के बाद खूब तारीफ मिल रही है. प्राची का किसी भी विषय में एक भी नंबर नहीं कटा है. वहीं बताया जा रहा है प्राची राजस्थान बोर्ड टॉपर है. 

कितने मार्क्स आए

  • हिंदी - 100
  • इंग्लिश - 100
  • फिजिक्स - 100
  • कैमेस्ट्री - 100
  • मैथ्स - 100 

देखें मार्कशीट

क्या बनना चाहती है प्राची

राजस्थान बोर्ड में पहली बार अलवर की प्राची ने सभी विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं. अब प्राची की मार्कशीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. प्राची बताती है कि वह आगे चलकर आईएएस बनना चाहती है. प्राची के पिता नरेंद्र कुमार सोनी बैंककर्मी हैं और मां गृहणी है. प्राची एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं. प्राची ने यह सफलता रोजाना 5-6 घंटे पढ़ाई कर पाई है.