RBSE 12th Result 2024 Topper: बाड़मेर की तरुणा ने 500 में से हासिल किए 499 नंबर, सामने आई चौंकाने वाली मार्कशीट

दिनेश बोहरा

21 May 2024 (अपडेटेड: May 21 2024 8:47 AM)

RBSE Result 2024 Topper: बाड़मेर की बेटी तरुणा चौधरी ने साइंस-मैथ्स में 99.80 अंकों के साथ जिले में टॉप किया है.

NewsTak
Google CTA

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (rbse 12th result 2024) अजमेर ने सोमवार को रिजल्ट घोषित कर दिया. बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का परिणाम घोषित किया. इसमें बाड़मेर (barmer news) की तरुणा चौधरी ने साइंस-मैथ्स में 99.80 फीसदी अंक हासिल किए. तरुणा जिले में टॉप करने के साथ ही पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रही है. तरुणा सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं.

Read more!

तरुणा चौधरी ने 500 में से 499 अंक हासिल किए है. तरुणा ने हिंदी, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित में 100 में से 100 अंक और अंग्रेजी में 99 अंक हासिल किए है.

 

 

तरुणा बाड़मेर जिला मुख्यालय की एक निजी स्कूल की छात्रा हैं. वह अपनी इस सफलता का श्रेय दादा रामलाल और दादी मूली देवी को देती है. तरुणा ने राजस्थान तक से बातचीत करते हुए कहा कि स्कूल के मॉक टेस्ट से हर बार अपने आप में कमियां पहचानी और टीचर्स का सहयोग लेकर कमियों को सॉल्व किया. दादा पढ़ाई के लिए मोटिवेट करते रहे तो दादी ने घर के काम के साथ हर जरूरत का खयाल रखा. हर रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी, इसी की बदौलत यह सफलता मिली है.

दादा ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

तरुणा ने कहा कि रात को अच्छी नींद आ गई थी. लेकिन, सुबह 11 बजे नर्वसनेस हो रही थी. ये बात दादा को बताई तो दादा ने कहा कि तुम चिंता ना करो. तुम 99 प्रतिशत मार्क्स लाओगी. तरुणा ने बताया कि मैंने ही पहले रिजल्ट देखा. उम्मीद थी कि अच्छे मार्क्स आएंगे. लेकिन, जैसे ही पता चला कि प्रदेश में दूसरे नंबर पर हूं तो इसकी बहुत खुशी हुई.

मां-टीचर और पिता हैं एडवोकेट

तरुणा की मां कमला चौधरी सरकारी टीचर हैं तो पिता विष्णु भगवान एडवोकेट हैं. तरुणा दो भाई- बहनों में बड़ी है. तरुणा की इस सफलता से दादा - दादी और माता - पिता बेहद खुश हैं. पेरेंट्स का स्पष्ट तौर पर कहना है कि आज के समय में बेटा - बेटी दोनों बराबर हैं. पढ़ाई बेहद जरूरी है, इसलिए बेटा हो या बेटी दोनों को पढ़ाना चाहिए. क्योंकि शिक्षा ही वो सीढ़ी है, जिससे हर मुकाम को पाया जा सकता है.