RBSE 10th Topper: बस ड्राइवर की बेटी तनीषा को 10th में मिले इतने नंबर कि मार्कशीट हो रही वायरल, देखें

राजस्थान तक

29 May 2024 (अपडेटेड: Jun 1 2024 3:42 PM)

rbse board 10th result: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं का रिजल्ट घोषित होेने के बाद टॉपर्स की मार्कशीट की चर्चा जोरों पर है.

10th topper tanisha
10th topper tanisha
Google CTA

RBSE 10th result 2024 topper marksheet: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नजीते घोषित कर दिए हैं. अब टॉपर्स की मार्कशीट (RBSE 10th topper marksheet) की चर्चा खूब है. इनमें भी उन छात्र-छात्राओं की चर्चा ज्यादा है जिन्होंने ये मुकाम तमाम कठिनाइयों और आर्थिक तंगी के बीच हासिल किया. इन्हीं में से हैं जयपुर की तनीषा सैनी. तनीषा के पिता बस ड्राइवर हैं और इसी से परिवार का पालन-पोषण करने के साथ ही तनीषा को पढ़ाते हैं. तनीषा ने 10वीं क्लास में 98.17 प्रतिशत मार्क्स हासिल कर पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया. 

Read more!

जयपुर की तनीषा सैनी ने 10वीं क्लास में 98.17 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं. इनके पिता स्कूल में बस ड्राइवर हैं. तनीषा का सपना एक डॉक्टर बनने का है. तनीषा के पिता किशन लाल सैनी ने बताया कि मेरी बेटी एक डॉक्टर बनना चाहती हैं. उसने पढ़ने की इच्छा जताई और मैं उसे पूरा करने के लिए पूरी शिद्दत से जुट गया.

3 विषयों में कटा सिर्फ एक नंबर

जयपुर की रहने वाली तनीषा को 3 विषयों में 100 में 99 अंक मिले हैं. तनीषा को इंग्लिश, साइंस, गणित और संस्कृत विषय में 99-99 अंक मिले हैं. इस उपलब्धि से उसने सभी को चौंका दिया है. वहीं तनीषा ने अपने टीचर्स के मार्गदर्शन में मेहनत कर ये उपलब्धि हासिल की है. 

किस विषय में कितने नंबर आए

  • हिंदी - 98
  • इंग्लिश -96
  • संस्कृत -99
  • गणित -99
  • सामाजिक विज्ञान - 98 
  • विज्ञान - 99

यह भी पढ़ें: RBSE 10th Board Topper: अलवर की एकता ने 10वीं में रचा इतिहास, 4 विषयों में आए 100 नंबर, सामने आई चौंकाने वाली मार्कशीट