हनुमान बेनीवाल की सभा में हुआ कुछ ऐसा कि आरएलपी सुप्रीमो हो गए नाराज, जानें पूरा मामला

Kesh Ram

06 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 7 2023 3:10 PM)

Hanuman Beniwal got Angry: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) एक सभा के दौरान नाराज हो गए. जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे. जिसके बाद बेनीवाल भड़क गए. दरअसल, यह पूरा कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा था. जब रेलवे (Indian Railway) स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नागौर […]

गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर लगाई रोक तो हनुमान बेनीवाल ने दी ये खुली चुनौती
Google CTA

Hanuman Beniwal got Angry: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (Hanuman Beniwal) एक सभा के दौरान नाराज हो गए. जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे. जिसके बाद बेनीवाल भड़क गए. दरअसल, यह पूरा कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा था. जब रेलवे (Indian Railway) स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नागौर (Nagaur news) में गजब हो गया.

Read more!

इस कार्यक्रम में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल को भी आमंत्रित किया गया. जब बेनीवाल इस कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने पहुंचते ही अपना भाषण शुरू किया तो भीड़ ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए.

इस दौरान नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल जबरदस्त भड़क गए और मंच से ही उन्होंने कह दिया कि जो किसान विरोधी बातें कर रहे हैं वह 50,000 से हारेंगे।
साथ ही हनुमान बेनीवाल ने ऐसे नेताओं को किसान विरोधी भी बता दिया। सांसद ने जैसे ही कहा कि 50000 से हारेंगे तो उसके बाद भीड़ ने और जोर से मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

आपको बता दे की 2018 के चुनाव में हनुमान बेनीवाल ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन कर सासंद बने, जब कृषि के तीन कानून केंद्र सरकार लाई उस समय इन्होंने गठबंधन तोड़ लिया