पायलट गुट के विधायकों के सीएम पर वार, हेमाराम चौधरी ने गहलोत को कहा गुंडों की गैंग का बादशाह

राजस्थान तक

15 May 2023 (अपडेटेड: May 15 2023 2:00 PM)

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की सभा में कई विधायक-मंत्री ने गहलोत सरकार पर खुलकर हमला किया. विधायकों के पैसे लेने वाले गहलोत के बयान पर विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन लगाया कि मैं पैसे का हिसाब देने आ जाऊं क्या? आप 10-10 […]

NewsTak
Google CTA

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की सभा में कई विधायक-मंत्री ने गहलोत सरकार पर खुलकर हमला किया. विधायकों के पैसे लेने वाले गहलोत के बयान पर विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने भी पलटवार किया. उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन लगाया कि मैं पैसे का हिसाब देने आ जाऊं क्या? आप 10-10 और 15-15 करोड़ रुपए की बात कर रहे हो. आप तो ये बताओ कि पायलट को मुख्यमंत्री कब बनाओगे, हम पैसे दे देंगे.

Read more!

उन्होंने कहा कि पायलट का चेहरा नहीं होता तो मैं विधायक नहीं होता. हमने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को कहा कि पायलट के बिना कांग्रेस की सीट नहीं आएगी. इनमें एक ही ललक है कि पायलट कुछ काम करें. चाकसू से विधायक सोलंकी ने कहा कि मुझे रंधावा ने बुलाया और सर्वे दिखाकर कहा कि चाकसू में तो भाजपा बोल रही है. मैंने उनसे कहा कि मेरे यहां बीजेपी बोल रही है, लेकिन जरा ये तो बताओ कि कांग्रेस कहां बोल रही है?

वहीं, नागौर की लाडनूं सीट से विधायक मुकेश भाकर ने गहलोत पर सीधा वार करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि पायलट पार्टी छोड़कर चले जाएं. हम कहीं नहीं जाएंगे. यहीं रहकर इनकी छाती पर मूंग दलेंगे. हम पायलट को कुर्बानी नहीं देने देंगे और पांव के छाले फूट गए. साथ ही कहा कि नौजवान पायलट को सीएम देखना चाहते हैं. पायलट के बिना राजस्थान में कांग्रेस का वजूद नहीं.  कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी ने गुंडों की गैंग का जिक्र करते हुए गहलोत को उनका बादशाह कह दिया. चौधनी ने एक कहानी सुनाते हुए कहा कि एक बार गुंडों की गैंग का बादशाह देश का बादशाह बन गया. उसने देश का बादशाह बनते ही सबसे पहले सारे गुंडों को जेल भिजवाया. ऐसे ही आप भी राजस्थान के बादशाह हैं, अपने भ्रष्ट साथियों को भिजवाएं.