पायलट के समर्थन में आई मासूम, हाथ में तख्ती लेकर पूर्व डिप्टी सीएम के लिए की ये अपील

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन के ऐलान के बाद खलबली मच गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने के पायलट के इस कदम के बाद आलाकमान परेशान है. पायलट के 11 अप्रैल को अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन के ऐलान के बाद सचिन पायलट के समर्थक सोशल मीडिया […]

NewsTak

विशाल शर्मा

follow google news

Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के अनशन के ऐलान के बाद खलबली मच गई है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोलने के पायलट के इस कदम के बाद आलाकमान परेशान है. पायलट के 11 अप्रैल को अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन के ऐलान के बाद सचिन पायलट के समर्थक सोशल मीडिया पर जमकर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहें है, जिसकी वजह से पायलट ट्रेंडिंग में है.

Read more!

इस बीच पायलट के समर्थन में एक छोटी बच्ची की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह छोटी बच्ची अपने हाथ में तख्ती लेकर समर्थन करते हुए नजर आ रही है और लोगों से अपील कर रही है कि “11 अप्रैल को होने वाले पायलट साहब के अनशन में अधिक से अधिक संख्या में पधारे”. वही इस स्लोगन के बाद ‘भालू बच्चा’ भी लिखा हुआ है.

हालांकि यह मासूम गुड़िया कौन है और कहा की है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन बच्ची की इस मासूमियत को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गौरतलब है कि सचिन पायलट ने वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री रहते हुए घोटालो की जांच नहीं करने के बाद गहलोत सरकार को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है. उन्होंने ऐलान किया कि मंगलवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर अपने समर्थकों के साथ दिनभर अनशन करेंगे.

    follow google news