कांग्रेस में गुटबाजी के बीच सीपी जोशी से पायलट ने की मुलाकात, पार्टी में सियासी हलचल तेज!

राजस्थान तक

29 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 29 2023 11:12 AM)

Sachin Pilot and CP Joshi: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सीपी जोशी के साथ हमारे पुराने संबंध है. मैंने सीपी जोशी से अनौपचारिक मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की. प्रदेश में 3 नए सह प्रभारियों की […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot and CP Joshi: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि सीपी जोशी के साथ हमारे पुराने संबंध है. मैंने सीपी जोशी से अनौपचारिक मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की. प्रदेश में 3 नए सह प्रभारियों की नियुक्ति के सवाल पर पायलट ने कहा कि समय-समय पर संगठन में बदलाव होते रहते हैं. चुनाव छह महीने दूर है, इसी के चलते उन्हें जिम्मेदारियां दी गई हैं. इसका अच्छा संकेत जाएगा. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार को भी आड़े हाथ लिया.

Read more!

पायलट ने कहा कि देशभर में बेरोजगारी चरम पर है. बीजेपी सरकार नाकाम ही रही है. अब जनता बदलाव चाह रही है. कर्नाटक में कांग्रेस को स्प्ष्ट बहुमत मिल रहा है. इसी के चलते बीजेपी नेता बौखला गए है. सोनिया गांधी को कर्नाटक बीजेपी के नेता के विषकन्या बताए जाने पर पलटवार करते हुए पायलट ने कहा कि चुनाव अपनी जगह है, लेकिन इस तरह की भाषा की प्रयोग करना निंदनीय और शर्मनाक है. कर्नाटक में कांग्रेस की स्थिति पहले से ही बहुत मजबूत है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत रही है.

इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे देश के खिलाड़ी जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं. जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते, हमारे देश का नाम रोशन किया है. वो आज सड़कों पर है. पुलिस ने तो मुकदमा भी दर्ज नहीं किया. कोर्ट के दखल के बाद एफआईआर दर्ज हुई है. इस पूरे मालमे में केंद्र सरकार ने काम नहीं किया. स्पष्ट है कि वह अपने नेता को बचाना चाहती है.