यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में बाल-बाल बचे सचिन पायलट, कंधे पर गिरी जलती हुई मशाल, देखें वीडियो

विशाल शर्मा

• 08:02 AM • 09 Apr 2023

Sachin Pilot: यूथ कांग्रेस की ओर से निकाले गए मशाल जुलुस में कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बाल-बाल बच गए. जुलुस में हाथ में मशाल लेकर जब सचिन पायलट दौड़ने लगे तभी धक्का मुक्की में मशाल की आग का अंगारा उछलकर पायलट के ऊपर आ गिरा लेकिन उन्होंने उसे झटक दिया, जिससे […]

यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में बाल-बाल बचे सचिन पायलट, दौड़ते समय कंधे पर गिरी जलती हुई मशाल
यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में बाल-बाल बचे सचिन पायलट, दौड़ते समय कंधे पर गिरी जलती हुई मशाल
Google CTA

Sachin Pilot: यूथ कांग्रेस की ओर से निकाले गए मशाल जुलुस में कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बाल-बाल बच गए. जुलुस में हाथ में मशाल लेकर जब सचिन पायलट दौड़ने लगे तभी धक्का मुक्की में मशाल की आग का अंगारा उछलकर पायलट के ऊपर आ गिरा लेकिन उन्होंने उसे झटक दिया, जिससे वह बच गए. इस घटना को लेकर किसी की कोई साजिश है या फिर ज्यादा भीड़ की धक्की-मुक्की में यह घटना हुई. इस पर सचिन पायलट ने कहा कि, ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोई’.

Read more!

जयपुर के अल्बर्ट हॉल के पीछे रामनिवास बाग से शनिवार देर शाम यूथ कांग्रेस की ओर से मशाल जुलुस निकाला गया. जिसमें यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवासन और कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी सचिन पायलट के साथ मशाल लेकर दौड़ने वाले थे. तभी एकाएक भीड़ अनियंत्रित होकर पायलट की तरफ बढ़ती है. कुछ कार्यकर्ता उसमें सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी भी करने लगे. इसी दौरान कुछ कार्यकर्ता सचिन से टकरा गए और पायलट का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उनके हाथ में जलती हुई मशाल में आग के अंगारे उछल कर सचिन पायलट पर गिर गए.

इसके बाद मौके पर एक बार अफरा-तफरी मच है. जिसके बाद सचिन पायलट की सुरक्षा में तैनात कमांडो भीड़ को तितर-बितर कर देते हैं. घटना के बाद गिने चुने नेता ही मशाल लेकर दौड़े. वहीं रविवार को अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में देर रात हुई घटना को लेकर सचिन पायलट ने एक लाइन में जवाब देते हुए कहा कि, जाको राखे साइयां मार सके न कोई.

Rajasthan: करप्शन को लेकर CM गहलोत के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, 11 अप्रैल को करेंगे प्रोटेस्ट