शिकवे-गिले खत्म! इधर पायलट ने कर दी ये भविष्यवाणी- दिखेगा 2018 वाला अंदाज

राजस्थान तक

• 07:22 AM • 11 Oct 2023

Sachin Pilot’s prediction about Rajasthan election: राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस सत्ता वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रही है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot’s prediction about Rajasthan election: राजस्थान में चुनावी बिगुल बज चुका है. बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस सत्ता वापसी को लेकर आश्वस्त दिख रही है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा के बाद एक भविष्यवाणी की है. हाल ही में हुए बीजेपी को पूर्व बहुमत बताने वाले एक ताजा सर्वे पर पायलट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चाहे सर्वे कुछ भी कहें, लेकिन राजस्थान (rajasthan election 2023) में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

Read more!

पायलट ने राजस्थान तक से खास बातचीत के दौरान जातीय जनगणना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने निर्णय लिया है जनगणना होनी चाहिए. पता पड़ना चाहिए कौन सा वर्ग कहां रह रहा है, किस हालात में है और कौन वंचित है? कैसे उनतक हमारे बजट पॉलिसी प्रोग्राम पहुंचेंगे?