सचिन पायलट पहुंचे अजमेर, राजेंद्र चौधरी बोले- Pilot की अनदेखी के चलते लोकसभा में कांग्रेस की हुई हार

चंद्रशेखर शर्मा

24 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 24 2023 2:51 PM)

CWC member Sachin pilot in bijaynagar: सीडब्लूसी (CWC) मेंबर बनने के बाद आज पहली बार पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अजमेर (ajmer news) के बिजयनगर पहुंचे. यहां पायलट ने श्री प्रज्ञा महाविद्यालय मे किसान महासम्मेलन को सम्बोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद किसानो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ सचिन पायलट […]

NewsTak
Google CTA

CWC member Sachin pilot in bijaynagar: सीडब्लूसी (CWC) मेंबर बनने के बाद आज पहली बार पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अजमेर (ajmer news) के बिजयनगर पहुंचे. यहां पायलट ने श्री प्रज्ञा महाविद्यालय मे किसान महासम्मेलन को सम्बोधित किया. इस दौरान हजारों की संख्या में मौजूद किसानो और कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ सचिन पायलट (sachin pilot) ‘आई लव यू’ के नारे लगाते हुए स्वागत किया.

Read more!

पायलट ने विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साल 2009 मे दौसा की सीट आरक्षित होने के बाद पहली बार अजमेर आया था. तब से लेकर आज तक जनता का जो प्यार और दुलार मिला है, उससे अभिभूत हूं. इस दौरान पायलट ने केंद्र की बीजेपी सरकार को भी जमकर कोसा. पायलट ने कहा बीजेपी के 9 साल के शासन में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है. अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार बढ़ती जा रही है.

उन्होंने कहा कि किसानों को परेशान करने के लिए 3 काले कानून बनाएं. जिसके बाद सैकड़ो किसानों ने आत्महत्या की और केंद्र सरकार को अपना काला कानून वापस लेना पड़ा. चुनाव आते ही बीजेपी मंदिर, मज्जिद और भगवान के नाम पर वोट मांगती है. पायलट ने कहा कि एक और जहां बीजेपी केंद्र मे सरकार चलाने मे विफल रही तो वहीं, राजस्थान में विपक्ष मे भी फेल रही है. विपक्ष मे रहकर भाजपा अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकी.

30 साल के भ्रम को तोड़ेगी कांग्रेस- पायलट

पायलट ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों से एक बार कांग्रेस और एक बार बीजेपी के भ्रम को कांग्रेस तोड़ेगी और सरकार बनाएगी. उनके करीबी मसूदा विधायक राकेश पारीक ने अपने 5 साल के कार्यकाल मे एक भी लोकार्पण और शिलान्यास नहीं किया था. राकेश पारीक की जिद थी कि उनकी ओर से करवाए गए विकास कार्यों का शिलान्यास पायलट ही करें. इसी के चलते पायलट ने राकेश पारीक की ओर से करवाए गए कार्यों का लोकार्पण किया.

जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा कि अजमेर की जनता पायलट को बेहद प्यार करती है. राजस्थान के कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन पायलट के साथ हैं. साथ ही राजस्थान सरकार की योजनाओं और पायलट के साथ से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पायलट कांग्रेस के मुख्य सिपाही है. पिछला विधानसभा चुनाव भी सचिन पायलट के नेतृत्व में लड़ा गया. जिससे कांग्रेस सरकार बनाने में सफल हुई थी. लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में सचिन पायलट की अनदेखी का ही नतीजा था कि कांग्रेस 25 में से एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत सकी है. उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं. अब यह निर्णय आ चुका है कि पूरे देश में सचिन पायलट का जोश है.