सचिन पायलट ने बता दिया अपनी जबरदस्त एनर्जी का राज़! जवाब सुनकर हंसने लगे लोग

राजस्थान तक

• 03:23 PM • 18 Nov 2023

Sachin Pilot told the secret of her energy: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) राजनीतिक बयानबाजी के अलावा अपनी फिटनेस के चलते भी चर्चाओं में रहते हैं. वह राजस्थान के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जो ताबड़तोड़ रैलियों के साथ लगातार प्रदेश का दौरा करते रहते हैं. हाल ही में […]

सचिन पायलट ने बता दिया अपनी जबरदस्त एनर्जी का राज़! जवाब सुनकर हंसने लगे लोग
सचिन पायलट ने बता दिया अपनी जबरदस्त एनर्जी का राज़! जवाब सुनकर हंसने लगे लोग
Google CTA

Sachin Pilot told the secret of her energy: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट (sachin pilot) राजनीतिक बयानबाजी के अलावा अपनी फिटनेस के चलते भी चर्चाओं में रहते हैं. वह राजस्थान के उन चुनिंदा नेताओं में से हैं जो ताबड़तोड़ रैलियों के साथ लगातार प्रदेश का दौरा करते रहते हैं. हाल ही में विधानसभा चुनाव (rajasthan assembly election) को लेकर भी वह जमकर प्रचार में लगे हुए हैं. इस बीच हर कोई हैरान हैं कि इतने बिजी शेड्यूल के बावजूद सचिन पायलट हमेशा कैसे एनर्जेटिक बने रहते हैं.

Read more!

हाल ही में टोंक में एक चुनावी सभा के बाद सचिन पायलट से पूछा गया कि आपकी जबरदस्त एनर्जी का राज क्या है? इसके जवाब में उन्होंने बताया, “यहां अभी मैंने मिर्च की सब्जी, बाटी, दाल और इतना बढ़िया देसी घी का चूरमा खाया है. यह आप भी खाओगे तो एनर्जी आ जाएगी.”

मंच पर गहलोत से हाथ मिलाने पर कही ये बात

सचिन पायलट ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, “हम सब लोगों ने बहुत पहले ही यह निर्णय ले लिया था. मिलकर चुनाव लड़ेंगे क्योंकि किसी भी व्यक्ति से ऊपर पार्टी होती है. हमेशा पार्टियां सरकार बनाती है. सरकारों से पार्टियां नहीं बनती है. आज देश के लोग विकल्प तलाश रहे हैं और भाजपा का विकल्प कांग्रेस है. इसलिए राजस्थान में कांग्रेस का जीतना जरूरी है.”

अगर ऐसा हुआ तो जीत सकते हैं 2024 का चुनाव: पायलट

पूर्व डिप्टी सीएम ने 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस मजबूत होगी तो इंडिया अलायंस मजबूत होगा. इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अलग-अलग राज्यों में चुनाव जीतना बहुत जरूरी है. राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में अगर सरकार बनाएंगे तो 2024 में बीजेपी के सामने इंडिया अलायंस का जो संघर्ष होगा वो हम जीत सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने सीएम फेस घोषित नहीं करके कर दी बड़ी गलती! फलोदी सट्टा बाजार का बड़ा दावा