महिला आरक्षण पर बोले सचिन पायलट- लुकाछिपी का खेल और बिल में संशोधन की जरूरत क्यों?

राजस्थान तक

20 Sep 2023 (अपडेटेड: Sep 20 2023 1:02 PM)

Sachin Pilot on women’s reservation: महिला आरक्षण पर राजस्थान (rajasthan news) के पूर्व डिप्टी सीएम और CWC मेंबर सचिन पायलट (sachin pilot) ने पीएम मोदी (PM modi) की मंशा पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि इनके मन में कुछ और होता है और करते कुछ और हैं. बात महिला आरक्षण की थी तो […]

Sachin Pilot on women's reservation: महिला आरक्षण पर बोले पायलट- लुकाछिपी का खेल और बिल में संसोशन क्यों?
Sachin Pilot on women's reservation: महिला आरक्षण पर बोले पायलट- लुकाछिपी का खेल और बिल में संसोशन क्यों?
Google CTA

Sachin Pilot on women’s reservation: महिला आरक्षण पर राजस्थान (rajasthan news) के पूर्व डिप्टी सीएम और CWC मेंबर सचिन पायलट (sachin pilot) ने पीएम मोदी (PM modi) की मंशा पर ही सवाल उठा दिया. उन्होंने कहा कि इनके मन में कुछ और होता है और करते कुछ और हैं. बात महिला आरक्षण की थी तो इसपर सभी सभी पार्टियों की आम राय है फिर लुकाछिपी का खेल क्यों?

Read more!

पायलट ने कहा कि विशेष सत्र बुलाया. पहले बताना चाहिए था. ऑल पार्टी मीटिंग होती. महिला विधेयक पर सभी की आम राय है. फिर लुकाछिपी का ये खेल क्यों खेला गया. छुपछुपकर रात में अनाउंस करना, सस्पेंस बनाकर रखना, इस तरह के शिगूफे छोड़ना. इस तरह के शिगूफे छोड़े जाते हैं कि दिमाग डायवर्ट हो जाए.

बिल में संशोधन की जरूरत क्या थी?

सचिन पायलट ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो बिल हमने पहले राज्यसभा में पास कराया था उसे पास करते. अब ये 6-7 साल बाद होगा. पहले जनगणना होगी फिर परिसीमन होगी फिर लागू होगा. इतना पहले करना सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए है. अगर सच में इंटेशन क्लीयर होते और वे चाहते कि लागू करें तो अभी कर सकते थे. इसमें अड़चन क्या थी. ये सब करते कुछ और हैं और इनका मन कुछ और होता है करने का.

बीजेपी दिमाग डायवर्ट करती है

सचिन पायलट ने बीजेपी की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि BJP कोशिश करती है कि वो मुद्दों को डायवर्ट करें. कभी मंदिर, मस्जिद तो कभी सनातन. अलग-अलग इश्यू को उठाकर लोगों को भ्रमित किया जाता है कि कोई सवाल न पूछ पाए. इस तरह के शिगूफे छोड़े जाते हैं कि दिमाग डायवर्ट हो जाए.

6 साल की इंतजार क्यों किया

पायलट ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा और नीयत में फर्क है. यदि ये बिल लागू ही करना था तो 6 साल का समय क्यों लग गया. इसे तो पहले ही लागू कर देना था. यह देश की जनता और कांग्रेस की पुरानी मांग थी.

यहां देखें Video

Loading the player...

यह भी पढ़ें:

अक्टूबर में आएगी कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट, पार्टी किसे देगी टिकट? रंधावा ने बताया फॉर्मूला