पायलट बोले- जिन पर लगे पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप, उनकी भी उम्मीदवारी का किया स्वागत

राजस्थान तक

• 05:35 AM • 20 Oct 2023

Sachin Pilot’s statement about congress ticket: कांग्रेस (congres) में टिकट चयन को लेकर अब विवादों की खबरें आई. साथ ही गहलोत खेमे के कई नेताओं पर भी तलवार लटक रही है. अब इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि जो भी घटनाक्रम पिछले साल (25 सितंबर) […]

Rajasthan: कांग्रेस का CM फेस कौन? पायलट ने बताया CWC का फैसला
Rajasthan: कांग्रेस का CM फेस कौन? पायलट ने बताया CWC का फैसला
Google CTA

Sachin Pilot’s statement about congress ticket: कांग्रेस (congres) में टिकट चयन को लेकर अब विवादों की खबरें आई. साथ ही गहलोत खेमे के कई नेताओं पर भी तलवार लटक रही है. अब इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (sachin pilot) का जवाब भी दिया. उन्होंने कहा कि जो भी घटनाक्रम पिछले साल (25 सितंबर) को हुआ, उसमें जिन नेताओं पर पार्टी में अनुशासनहीनता के आरोप लगे थे. उन पर कार्रवाई हुई या नहीं, ये अलग बात है. लेकिन, जीतने वाले जिन भी दावेदारों के प्रपोजल आए, उनका मैंने खुले मन से स्वागत किया.

Read more!

पायलट ने कहा कि चाहे उस समय सोनिया गांधी की अवमानना किसी ने की हो. फिर भी मैंने कहा- पार्टी हित में जो भी हो, उसे टिकट मिलना चाहिए. मैंने एक भी दावेदार का विरोध नहीं किया और प्यार-मोहब्बत का इससे बड़ा प्रमाण नहीं हो सकता कि हम जीतने वाले उम्मीदवार का सपोर्ट करें.

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने दोबारा मानेसर मुद्दे को याद किया और कहा कि मुख्यमंत्री कह चुके हैं कि हमारे बीच की प्यार-मोहब्बत मिसाल बन चुकी है. इसे लेकर बीजेपी के पेट में दर्द हो रहा है.

गहलोत के सीएम पद नहीं छोड़ने को लेकर कही ये बात

इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने AICC में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. जिसमें मुख्यमंत्री ने सीएम पद को लेकर बयान दिया था कि मैं सीएम पद छोड़ना चाहता हूं, लेकिन ये मुझे नहीं छोड़ रहा और छोड़ेगा भी नहीं. जब पायलट से इसके बारे में पूछा गया तो वे बोले कि मुझे इस कॉन्फ्रेंस की जानकारी नहीं है. लेकिन, कौन किस पद पर कब बैठता है, इसका निर्णय कांग्रेस लीडरशिप करता है.