कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी (rajasthan BJP) जाने वाले खिलाड़ी लाल बैरवा (khiladi lal bairwa) ने वहां से भी इस्तीफा दे दिया है. अब अटकलें इस बात की हैं कि खिलाड़ी लाल बैरवा की कांग्रेस में वापसी होगी या नहीं. ध्यान देने वाली बात है कि खिलाड़ी लाल बैरवा पूर्व सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं और सचिन पायलट के करीबी नेताओं में उनकी गिनती होती है.
ADVERTISEMENT
इधर सचिन पायलट (sachin pilot) ने खिलाड़ी लाल बैरवा की वापसी पर कहा कि वे अकेले नहीं हैं, कई लोग हैं जो अपनी पार्टी को छोड़ भाजपा में गये थे पर वहां एडजेस्ट ही नहीं हो पाए. अब वापस कांग्रेस में लौटना चाह रहे हैं. सचिन पायलट ने खिलाड़ी लाल बैरवा की कांग्रेस में वापसी पर कहा कि इन सबके लिए कांग्रेस में कमेटी बनी हुई है. यह तय करना उसका काम है. जो भी निर्णय लिया जाना है वह पार्टी स्तर पर होगा.
PCC चीफ ने बैरवा की वापसी पर कहा था दो टूक
इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (govind singh dotasra) ने खिलाड़ी लाल बैरवा की कांग्रेस में वापसी पर कहा कि कांग्रेस इतनी सस्ती पार्टी नहीं है, जो जब चाहे चले जाए और जब चाहे वापस आ जाए. गोविंद सिंह डोटासरा ने आगे कहा- हम लेंगे तब तो वे आएंगे. गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी में 33 साल रहे और पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में अनुसूचित आयोग अध्यक्ष रहे खिलाड़ी लाल बैरवा ने बीजेपी से इस्तीफे के बाद राजस्थान तक से खास बातचीत में पूर्व सीएम गहलोत पर खूब तंज कसा.
बैरवा ने कहा कि वो (अशोक गहलोत) चौथी बार तैयारी में थे. हालांकि उन्हें अब सन्यास ले लेना चाहिए. वहीं बैरवा ने सचिन पायलट के लिए तारीफ के पुल बांध दिए. खिलाड़ी लाल बैरवा ने आगे कहा कि सचिन पायलट अच्छे नेता है. आप (गहलोत) तो सभी को निपटाना चाहते हैं और पायलट को भी कांग्रेस से बाहर करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें:
गोविंद सिंह डोटासरा ने खिलाड़ीलाल बैरवा पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस सस्ती नहीं है, पार्टी में घुसने नहीं दूंगा
बैरवा ने बीजेपी से इस्तीफे के बाद गहलोत पर लगाए थे आरोप
बैरवा ने त्यागपत्र में लिखा था कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की लालसा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को कांग्रेस से बाहर करने का असफल प्रयास किया. पायलट गुट के लोगों के फोन टैप कराए, जिसका खुलासा लोकेश शर्मा विस्तार से कर चुके हैं. मेरा भी फोन टेप करवाया गया, जो कि जांच का विषय है.
ADVERTISEMENT


