कांग्रेस किसे देगी अगले चुनाव में मौका? सचिन पायलट ने बताया टिकट फॉर्मूला

विशाल शर्मा

• 12:37 PM • 02 Oct 2023

Sachin pilot on congress’s candidate list: राजस्थान (rajasthan news) के चुनावी माहौल में कांग्रेस और बीजेपी (bjp) के विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार लम्बा हो चला है. इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट ने युवाओं की पैरवी की है. पायलट ने कहा कि जब फाइनल लिस्ट आएगी, […]

NewsTak
Google CTA

Sachin pilot on congress’s candidate list: राजस्थान (rajasthan news) के चुनावी माहौल में कांग्रेस और बीजेपी (bjp) के विधानसभा प्रत्याशियों की लिस्ट का इंतजार लम्बा हो चला है. इसी बीच पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सचिन पायलट ने युवाओं की पैरवी की है. पायलट ने कहा कि जब फाइनल लिस्ट आएगी, तब देखना पिछली बार से ज्यादा युवाओं को मौका इस बार दिया जाएगा.

Read more!

उन्होंने कहा कि हम नौजवान, एससी, एसटी, ओबीसी और दलित सब लोगों को प्राथमिकता देंगे. विनेबिलिटी को इग्नोर नहीं कर सकते. इसलिए गहन रूप से चर्चा हो रही है और अध्ययन भी हो रहा है. जिसमें अलग-अलग फीडबैक भी ले रहे हैं.

पायलट ने कहा है कि इस बार तेरा-मेरा की जगह मेरिट पर टिकट दिए जाएंगे और टिकट आवंटन शुद्ध रूप से मेरिट पर होना ही चाहिए. यह तेरा-मेरा करके जो विवाद पैदा होता है, उसको खत्म कर दो, जो धरातल पर मजबूत है, जिनकी जीत की संभावना है, उसे आधार बनाकर टिकट बांटे जाएंगे. टिकटों पर लगातार चर्चा हो रही है और पार्टी बहुत जल्द अंतिम निर्णय लेगी.

चुनाव में किस पार्टी के साथ होगा गठबंधन?

मीडिया से बातचीत करने के दौरान उन्होंने चुनाव में गठबंधन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की. उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ हमारा राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन है, लेकिन राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच में चुनाव होता है. ऐसे में बीजेपी की तुलना में राजस्थान में कांग्रेस इतनी मजबूत है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के दम पर हम सरकार बनाएंगे. यहां जीतने के बाद 2024 का लोकसभा चुनाव होगा. हम बहुमत लेकर सरकार बनाएंगे. क्योकि लोग जानते हैं कि भाजपा के पास कोई विजन नहीं है. केवल विवादित मुद्दों को उठाकर और मंदिर-मस्जिद, हिंदू-मुसलमान पर चर्चा करके लोगों का ध्यान डायवर्ट कर रहे हैं.