अनशन के बाद एक बार फिर पायलट ने दिखाए तेवर! बोले- सत्ता और धन के बाद जड़े भूल जाते हैं लोग

देव वाधवान

• 07:55 AM • 17 Apr 2023

Sachin Pilot: आलाकमान को अपने तेवर दिखाने के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अब कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए हैं. सोमवार को पायलट झुंझुनू दौरे पर हैं. जहां कई सामाजिक और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. पायलट यहां शाहपुरा खोरी गांव में सीताराम महायज्ञ में शामिल हुए. इस दौरान भी […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot: आलाकमान को अपने तेवर दिखाने के बाद राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अब कांग्रेस के लिए चुनौती बन गए हैं. सोमवार को पायलट झुंझुनू दौरे पर हैं. जहां कई सामाजिक और स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं. पायलट यहां शाहपुरा खोरी गांव में सीताराम महायज्ञ में शामिल हुए. इस दौरान भी उन्होंने नसीहत भरे अंदाज में बहुत कुछ कह दिया. उन्होंने कहा कि लोग सत्ता और धन के चलते अपनी जड़ो को भूल जाते है. हमें अक्सर अपनी जड़ो से जुड़े रहना चाहिए.

Read more!

पायलट ने कहा कि अक्सर देखा गया है कि जब कुछ लोगों को सत्ता मिल जाती है, बहुत पैसा मिल जाता है तो वे अपनी जड़ों को भूल जाते हैं. वे अहंकारी हो जाते हैं और पीछे मुड़कर नहीं देखते. उन्होंने कहा कि आपको अपनी जड़े नहीं भूलनी चाहिए. हमेशा याद रखना चाहिए कि पेड़ वहीं बड़ा होता है, जिसकी जड़ें मजबूत होती हैं.

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें उन लोगों से सावधान रहना चाहिए जो बांटना चाहते हैं. सच्चाई का रास्ता लंबा है, कठिनाई और मुश्किलों से भरा है, लेकिन हमें आगे बढ़ना है और आगे बढ़ाना है. गौरतलब है कि रविवार को पायलट अपने कार्यकर्ताओं के आज जयपुर के शहीद स्मारक पर अनशन बैठे थे. इस दौरान उन्होंने वसुंधरा राजे के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों की जांच की मांग उठाई. उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत सरकार ने इसमें पिछले साढ़े चार साल में कोई कार्रवाई नहीं की.

डोटासरा बोले- थर्ड ग्रेड के ट्रांसफर नहीं किए तो लोग कपड़े फाड़ देंगे, 13 जिलों में एक भी सीट नहीं आएगी