टोंक से चुनाव लड़ने का ऐलान! पायलट बोले- बीजेपी बांध ले बोरिया-बिस्तर, BJP ने भी दिया करारा जवाब

मनोज तिवारी

23 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 23 2023 10:18 AM)

Sachin pilot will contest from tonk: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (cwc) के सदस्य सचिन पायलट (sachin pilot) के टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत साफ दिए है. आगामी विधानसभा चुनाव में टोंक (tonk news) विधानसभा क्षेत्र से लड़े जाने के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. पायलट के इस ऐलान […]

सचिन पायलट लड़ेंगे इस विधानसभा से चुनाव, किया ये बड़ा इशारा
सचिन पायलट लड़ेंगे इस विधानसभा से चुनाव, किया ये बड़ा इशारा
Google CTA

Sachin pilot will contest from tonk: पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (cwc) के सदस्य सचिन पायलट (sachin pilot) के टोंक से चुनाव लड़ने के संकेत साफ दिए है. आगामी विधानसभा चुनाव में टोंक (tonk news) विधानसभा क्षेत्र से लड़े जाने के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है. पायलट के इस ऐलान के बाद बीजेपी में खलबली नजर आ रही है.

Read more!

पायलट ने टोंक में कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी बोरिया-बिस्तर बांध ले. अब इस मामले में बीजेपी ने भी पायलट को करारा जवाब दिया है. बीजेपी की तरफ से टोंक नगर परिषद की पूर्व सभापति और बीजेपी की प्रबल दावेदार लक्ष्मी जैन ने पलटवार किया है.

बीजेपी नेता लक्ष्मी जैन पायलट के बयान को अति उत्साह से भरा बयान बताते हुए कहा है कि पायलट के विधायक कार्यकाल में टोंक विकास की दौड़ में पिछड़ गया है. इससे बीजेपी प्रत्याशी की जीत और कांग्रेस का बिस्तर बोरिया बंधना पहले ही पूरी तरह तय हो चुका है. उन्होंने कहा कि भले ही पायलट ने मंच से पत्ते आज खोले हों, लेकिन बीजेपी को पहले से ही पता था कि वे टोंक से ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तय किए हुए हैं. जिसके चलते पायलट से मुकाबले की रणनीति बीजेपी ने पहले से ही तैयार कर ली थी. चुनाव लड़ने की घोषणा से पार्टी जरा भी हैरान-परेशान नहीं है. गौरतलब है कि पायलेट ने मंच से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया था कि पिछले चुनाव में भाजपा के युनूस खा़न की हुई 54 हजार मतों से हार का अंतर इस बार और भी ज्यादा रहना चाहिए.