मौत के 4 घंटे बाद साध्वी के इंस्टा अकाउंट से किसने किया था पोस्ट, पिता के खुलासे ने पुलिस को भी चौंकाया

अशोक शर्मा

29 Jan 2026 (अपडेटेड: Jan 29 2026 5:02 PM)

Sadhvi Prem Baisa death case: जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया पोस्ट जांच के घेरे में है. पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंगकर्मी को हिरासत में लिया है. आश्रम से CCTV हटने पर भी सवाल उठे हैं. मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

Sadhvi Prem Baisa death case
Sadhvi Prem Baisa death case
Google CTA

Sadhvi Prem Baisa death case: कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद नया मोड़ सामने आया है. उनके सोशल मीडिया अकाउंट से किया गया पोस्ट अब जांच के घेरे में है. पुलिस के अनुसार यह पोस्ट खुद साध्वी के पिता बीरमनाथ ने किया था, जिसे लोग सुसाइड नोट जैसा मान रहे हैं.

Read more!

इस पोस्ट में लिखा गया था कि "मेरे जाने के बाद मुझे न्याय मिलेगा." इसी लाइन के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर साध्वी किस न्याय की बात कर रही थीं.

मेडिकल बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हुई. साध्वी का अंतिम संस्कार बालोतरा जिले के जास्ती गांव में किया जाएगा.

पिता बीरमनाथ ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं, मोर्चरी पर कुछ लोगों ने पोस्टमार्टम में देरी को लेकर नाराजगी भी जताई.

इंजेक्शन लगाने वाला नर्सिंगकर्मी हिरासत में

पुलिस ने बुधवार शाम को इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंगकर्मी देवीसिंह राजपुरोहित को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ जारी है. 

एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि साध्वी की तबीयत खराब होने पर एक कंपाउंडर को बुलाया गया था. इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ी और निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मौत के बाद सोशल मीडिया पोस्ट की जांच

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि साध्वी की मौत शाम करीब 5:30 बजे हुई थी, जबकि सोशल मीडिया पोस्ट करीब 4 घंटे बाद किया गया था. अब यह पता लगाया जा रहा है कि उस वक्त अकाउंट का एक्सेस किन लोगों के पास था.

CCTV कैमरे हटने से बढ़ा शक

साध्वी के समर्थक प्रेमराज चौधरी ने आश्रम से हाल ही में CCTV कैमरे हटाए जाने पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि यह संदेह पैदा करता है और इसकी भी जांच होनी चाहिए.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम की सलाह दी थी, लेकिन पहले पिता ने इनकार कर दिया था, जो सही नहीं था.

पुराने वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

पिछले साल जुलाई में साध्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने पिता बिरमनाथ के गले लगती नजर आई थीं. इसके बाद बोरानाडा थाने में मामला दर्ज हुआ था और एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई थी.बताया जा रहा है कि इस वीडियो के बाद भी साध्वी पर मानसिक दबाव बना हुआ था.

हर एंगल से होगी जांच

एसीपी छवि शर्मा ने कहा है कि मामले की जांच हर पहलू से की जाएगी. सोशल मीडिया पोस्ट, इलाज की प्रक्रिया, इंजेक्शन और आश्रम से CCTV हटाने जैसे सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: साध्वी प्रेम बाईसा मौत मिस्ट्री, अस्पताल ने कहा 'Dead', फिर रात को इंस्टाग्राम पर किसने लिखा- 'मुझे न्याय चाहिए'?