हनुमान बेनीवाल के इस ऑफर के बाद सचिन पायलट ने अचानक बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, कर सकते हैं बड़ा ऐलान, जानें

राजस्थान तक

• 03:50 AM • 09 Apr 2023

Sachin Pilot Press Conference: राजस्थान में चुनावी साल को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस एक्टिव मोड पर आ चुकी है. तमाम पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में रविवार को सचिन पायलट ने प्रेस कॉफ्रेंस बुलाकर एक बार सबको चौका दिया है. हर तरफ नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस में चल […]

NewsTak
Google CTA

Sachin Pilot Press Conference: राजस्थान में चुनावी साल को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस एक्टिव मोड पर आ चुकी है. तमाम पार्टियां अपने आप को मजबूत करने में जुटी है. ऐसे में रविवार को सचिन पायलट ने प्रेस कॉफ्रेंस बुलाकर एक बार सबको चौका दिया है. हर तरफ नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं. कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच हनुमान बेनीवाल का बयान को लेकर भी लोग कयास लगा रहे हैं. सचिन पायलट जयपुर में आज साढ़े 11 बजे प्रेस वार्ता करेंगे.

Read more!

आपको बता दें बीते दिन पहले ही आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने पायलट को लेकर बयान दिया था. उन्होंने पायलट को नई पार्टी बनाने का सुझाव दिया था. बेनीवाल ने कहा था कि सचिन का कांग्रेस में जिस तरह से बार-बार अपमान हो रहा है, वह गलत है, उन्हें कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए. मैं तो कहता हूं कि उन्हें नई पार्टी बनानी चाहिए. पायलट के प्रभाव को लेकर बेनीवाल ने कहा था कि अगर पायलट अलग पार्टी बनाते हैं तो इस बार जबरदस्त माहौल बनेगा. इससे बीजेपी-कांग्रेस बहुत पीछे चली जाएगी. फिर हम भी सचिन के साथ गठबंधन कर सकते हैं.

सचिन पायलट की अचानक बुलाई गई इस प्रेस क्रॉफ्रेंस से राजनीति हल्कों में चर्चा का विषय बन गया है. ऐसे में चर्चा है कि सचिन पायलट क्या अपनी नई पार्टी का ऐलान करेंगे? एक तरफ बेनीवाल और केजरीवाल की मुलाकात और फिर बेनीवाल का पायलट को ऑफर देना. बीते दिनों के इस घटनाक्रम को देखते हुए लोग इस पीसी को महत्वपूर्ण मान रहे हैं.

इससे पहले शनिवार शाम को जयपुर के अल्बर्ट हॉल पर पायलट यूथ कांग्रेस के मशाल जुलूस में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा था. अब देखना होगा कि सचिन पायलट को अचानक पीसी क्यों बुलाई पड़ी.

चुनावी साल में सचिन पायलट की कांग्रेस से दूरी! क्या है इसके मायने, देखें